Viral Video: रील के चक्कर में शेर से पंगा! युवती की खतरनाक हरकत का वीडियो वायरल

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती रील बनाने के चक्कर में सेफ्टी वॉल को पार करके शेर के पास पहुंच जाती है और सेर को लकड़ी से छेड़ रही है.

Viral Video: रील के चक्कर में शेर से पंगा! युवती की खतरनाक हरकत का वीडियो वायरल
Image Credit: jodhpur safari park viral video

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से सोशल मीडिया पर इन दिनों माचिया सफारी पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती सेफ्टी वॉल को पार करके शेर के पास पहुंच जाती है और हाथ में पकड़ी लकड़ी से उसे छेड़ने लगती है. बताया जा रहा है कि युवती यह सब एक रील बनाने के चक्कर में कर रही थी. वीडियो वायरल होने के बावजूद पार्क प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है, जिससे उनकी लापरवाही भी उजागर हो रही है.

खतरनाक और जानलेवा हरकत
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल खतरनाक है बल्कि गंभीर परिणाम भी ला सकती है. शेर जैसे जंगली जानवर को छेड़ना किसी भी पल जानलेवा साबित हो सकता है. वहीं दूसरी ओर, इस तरह के कृत्य से पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ऐसे हादसों से बचाव के तरीके
वन्यजीव पार्कों और सफारी स्थलों पर सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए जाते हैं. पर्यटकों को हमेशा सुरक्षा घेरों और बैरिकेड्स के भीतर ही रहना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

1. किसी भी हालत में जानवरों के पास न जाएं.
2. शोर, फ्लैश लाइट या मोबाइल कैमरे से जानवरों को परेशान न करें.
3. बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें सुरक्षा सीमा से बाहर जाने न दें.
4. यदि कोई असुरक्षित हरकत होती दिखे तो तुरंत पार्क अधिकारियों को सूचना दें.

दंडात्मक कार्रवाई
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है.

1. जानवरों को परेशान करने या छेड़ने पर जुर्माना और कैद दोनों हो सकते हैं.
2. जुर्माना 25 हजार रुपये तक और कैद तीन साल तक हो सकती है.
3. पार्क की सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने पर भी कानूनी कार्रवाई होती है और संबंधित व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

प्रशासन की जिम्मेदारी
मामले ने पार्क प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. यदि सुरक्षा घेरा और निगरानी सही होती तो इस तरह का वीडियो कभी सामने नहीं आता. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए और गाइड्स व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और कड़ी की जाए. हालांकि, जी राजस्थान न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author