&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: वो ना-ना करते रहे और इशारा करते रहे कि हकीकत सामने न आए, लेकिन कहते हैं ना कि बच्चों में भगवान का रूप होता है. बच्चों ने और मंत्री जी ने मिलकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पोल खोल दी. वाकया जोधपुर में एक स्कूल के उद्घाटन का है.
उद्घाटन के दौरान सामने आई सच्चाई
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने जोधपुर प्रवास के दौरान एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे. मंत्री जी ने वहां उपस्थित विद्यार्थियों से पूछा कि क्या मिड-डे मील में सब्जियां मिलती हैं. ऐसे में पहले तो बच्चों का मिला-जुला जवाब सामने आया, लेकिन जब शिक्षा मंत्री जी ने फिर से पूछा तो बच्चों ने कहा कि सिर्फ दाल मिलती है, सब्जी नहीं.
अध्यापक ने बच्चों को रोका
इसी बीच अध्यापक बच्चों को समझाते हुए दिखाई दिए कि अभी मंत्री जी को बोलो कि मिड-डे मील में सब्जी और दाल सभी मिलते हैं. ऐसे में शिक्षा मंत्री के पीछे खड़े कार्यक्रम संचालक ने बच्चों को चुप रहने का इशारा किया. लेकिन मंत्री जी नहीं रुके. उन्होंने मंच से ही कह दिया, “मुझे मालूम है कि सब्जी नहीं मिलती, जबकि हम प्रति बच्चे इसका पैसा देते हैं. यह सुनिश्चित हो कि मिड-डे मील पूरा मिले.”
स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
वहीं गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बच्चों को स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया और कहा कि उन्होंने अध्यापकों को भी पाबंद किया है कि वो स्कूल के लिए स्वदेशी सामान खरीदें. अगर कोई स्वदेशी सामान नहीं खरीदना है तो उसकी वसूली व्यक्तिगत रूप से की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने बच्चों से कहा कि विदेशी सामान और चायनीज सामान खरीदने से इसका असर देश के उद्योग-धंधों पर पड़ता है. साथ ही उन्होंने बच्चों से हाथ खड़े करवा कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी दिलवाया. गौरतलब है कि मिड-डे मील को लेकर पहले भी शिक्षा मंत्री अपने औचक निरीक्षण में बच्चों से सवाल पूछ चुके हैं और कई जगह संतोषजनक जवाब नहीं मिले हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!