इतिहास रच रहा है जोधपुर! दिल्ली और गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर दिखेगी अक्षरधाम की भव्यता

Akshardham Mandir Rajasthan: जोधपुर में अक्षरधाम के नाम से प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 25 सितंबर को होगी. यह देश का तीसरा अक्षरधाम है. 42 बीघा में फैले इस विराट मंदिर के उत्सव में विदेशों से भी भक्त आएंगे. समारोह 19 से 28 सितंबर तक चलेगा.

इतिहास रच रहा है जोधपुर! दिल्ली और गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर दिखेगी अक्षरधाम की भव्यता
Image Credit: jodhpur akshardham mandir pran pratishtha

Jodhpur News: देश में दिल्ली व गुजरात के बाद राजस्थान का जोधपुर तीसरा स्थान है, जहां अक्षरधाम स्थापित किया गया है. नवनिर्मित स्वामीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 25 सितंबर को संतो के सानिध्य में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई राजनेताओं के द्वारा किया जाएगा.

25 सितंबर को होगी प्राण-प्रतिष्ठा
जोधपुर में स्वामीनारायण मंदिर जो की अक्षरधाम के नाम से विख्यात है. यह मंदिर कालीबेरी सूरसागर में स्थित है. यह मंदिर जोधपुर के लिए एक अनुपम नजराना है. इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 25 सितंबर को संस्था के प्रमुख आध्यात्मिक ग्रुप परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के कर कमल के साथ कई राजनेता उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही इस विराट उत्सव में न केवल राजस्थान न केवल भारत अर्पितु विश्व के सभी चार महाद्वीपों के लोग दर्शन के लिए आने वाले हैं. इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के विभिन्न देश से हरि भक्तों की बड़ी संख्या में टोली यहां पहुंचेगी और इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

19 से 28 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के गौरव के रूप में विख्यात अक्षरधाम मंदिर जोधपुर, जिसके प्राण प्रतिष्ठा के समारोह 19 सितंबर से शुरू होगा. जो की 28 सितंबर तक चलेगा. वहीं 24 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा भी निकल जाएगी. यह शोभायात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई उम्मेद उद्यान तक पहुंच कर संपन्न होगी.

मंदिर की खासियत
इस मंदिर के परिचय के रूप में बताएं तो यह मंदिर परिसर 42 बीघा में फैला हुआ है. मुख्य द्वार 191 181 और 111 फीट ऊंचा है. वहीं इसके पांच शिकार, 281 स्तंभ और 121 तोरण कमान हैं. इस मंदिर में 151 मूर्तियां उतारी गई हैं. मंदिर की परिक्रमा की बात करें तो 1100 फीट की इस मंदिर की परिक्रमा होगी. यह भाव और विराट मंदिर पश्चिमी राजस्थान के सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का गौरव भी माना जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.