सितंबर में वंदे भारत एक्सप्रेस की नई शुरुआत, राजस्थान के रेल नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार

Jodhpur News: प्रधानमंत्री मोदी 13-15 सितंबर के बीच राजस्थान को दो नई वंदे भारत ट्रेनों और आठ रेलवे स्टेशनों की सौगात देंगे. रैक जोधपुर और बीकानेर पहुंच चुके हैं. जिनका जल्द ही ट्रायल रन शुरू हो जाएगा.

सितंबर में वंदे भारत एक्सप्रेस की नई शुरुआत, राजस्थान के रेल नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान में रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दे सकते हैं. रेलवे सूत्रों के अनुसार, 13 से 15 सितंबर के बीच इन ट्रेनों के साथ-साथ आठ रेलवे स्टेशनों का भी वर्चुअल उद्घाटन होने की संभावना है. दोनों ट्रेनों के रैक बीकानेर और जोधपुर पहुंच चुके हैं, और जल्द ही इनका ट्रायल रन शुरू होगा.

जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर कैंट वंदे भारत

Add Zee News as a Preferred Source

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर, सप्ताह के छह दिन चलेगी. यह सुबह 5:30 बजे जोधपुर से चलकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वापसी में, यह दिल्ली से दोपहर 3:10 बजे चलेगी और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 605 किलोमीटर की दूरी को 8 घंटे 5 मिनट में तय करेगी, और रास्ते में डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम जैसे स्टेशनों पर रुकेगी.

बीकानेर-दिल्ली-बीकानेर कैंट वंदे भारत

यह ट्रेन बीकानेर से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और 448 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 15 मिनट में तय करते हुए सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वापसी में, यह शाम 4:45 बजे दिल्ली कैंट से चलकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी. इस यात्रा के दौरान यह रतनगढ़, चूरू और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी.

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेंगी. यह ट्रेन जोधपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वापसी में, यह दिल्ली कैंट से दोपहर 3:10 बजे चलकर रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी. बता दें कि यह ट्रेन 605 किमी. की दूरी 8 घंटे 5 मिनट में तय करेगी और डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरूग्राम जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी.

किराया और गति

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का किराया और अंतिम टाइम टेबल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, शुरुआत में यात्री हाई-स्पीड का अनुभव नहीं कर पाएंगे, क्योंकि ये ट्रेनें 70 से 75 किमी/घंटा की रफ्तार से ही चलेंगी. दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन लोकल रूट पर ही होगा. इन ट्रेनों के साथ ही जैसलमेर, नोखा, बाड़मेर, सोमेसर, खैरथल, नारनौल, नीमकाथाना और रेवाड़ी जैसे रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिनके कायाकल्प का काम पूरा हो चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ेंRajasthan News और पाएंJodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.