शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

Rajasthan News: जोधपुर बालेसर क्षेत्र के डेरिया गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता रूपा मेघवाल की फांसी से संदिग्ध मौत हो गई. पीहर पक्ष ने पति व ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
Image Credit: jodhpur girl maut news

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने की खबर सामने आई है. जहां के बालेसर जोधपुर चामू थाना एवं खुडियाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डेरिया गांव में चार माह पूर्व शादी हुई 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस एवं प्रत्यशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार देचू पुलिस थाना क्षेत्र के मंडला कल्ला निवासी रूपा मेघवाल पुत्री लीलाराम मेघवाल की शादी डेरिया गांव निवासी सुरेश के साथ 30 अप्रेल को हुई थी. कल रात को उसकी फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई. पीहर पक्ष को इसकी सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे एवं पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया गया. तभी खुडियाला चौकी प्रभारी गोपीकिशन सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे एंव मृतका के शव को कब्जे मे लेकर परिजनों के साथ बालेसर सीएचसी पहुंचे जहां पर मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों का सुर्पद किया.

Add Zee News as a Preferred Source

ससुराल वालों पर लगाए आरोप
वहीं मृतका के पिता लीलाराम पुत्र मुलाराम जाति मेघवाल निवासी मंडला कल्ला ने खुडियाला पुलिस चौकी में रिपोर्ट देकर बताया की उसकी 20 वर्षिय पुत्री रूपा मेघवाल की शादी गत 30 अप्रेल को डेरिया गांव निवासी सुरेश पुत्र चेनाराम जाति मेघवाल के साथ हुई थी. पिछले दो महीने से उसकी पुत्री को उसका पति सुरेश, सास कोजी देवी, दादी ससुर जसाराम, दादी सास फूली देवी एवं काकी ससुर थानाराम, काकी सास विमला ये सब दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने मृतका के पिता की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच बालेसर पुलिस उपअधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More