Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज जोधपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एक दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित व्याख्यान कक्ष परिसर का अवलोकन भी किया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज जोधपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एक दिवसीय दौरे पर रहे. इस अवसर पर बिरला संस्थान के नव-निर्मित व्याख्यान कक्ष परिसर- II (Lecture Hall Complex II) का उद्घाटन किया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया.
इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित व्याख्यान कक्ष परिसर का अवलोकन भी किया. यह परिसर 14 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ. वहीं इसके साथ ही बिरला ने अपने दौरे के दौरान 'रिसर्च इनिशिएटिव ग्रांट' का भी वितरण किया, जिससे शोधकर्ताओं और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा.
साथ ही वे संस्थान की नई आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया. वहीं लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने इस अवसर पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु तैयार की गई 'खेल-खेल में विज्ञान' कॉमिक्स श्रृंखला का विमोचन भी किया.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
वहीं इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि जोधपुर की घरती वीर दुर्गादास जी राठौड़ की घरती है. इसका इतिहास है सौर्य का साहस का हमारा मारवाड़ अलग-अलग विविधता लेकर बैठा है.
इस घरती के लोगों ने दुनिया के कई युद्ध लडे़ हैं. मैंने पहली बार ऐसा परिसर देखा है, जो अपने आप में अद्भुत है. निश्चित रूप से इस कैंपस में आता है, वो हर डिजाइन को साथ ही विरासत को साथ सजोकर लेकर जाता है. इसमें पढ़ने वाले विधार्थी जो टेक्नोलॉजी के साथ अपना ज्ञान आगे बढता है.
यह छात्र निश्चित रूप से भारत का मान ऊपर उठाएंगे. भारत की गुरु ज्ञान परंपरा है. मुझे आशा है कि आईआईटी जोधपुर का केंद्र देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस कैंपस में वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करें, जिससे देश को आगे बढे़. हम परिवर्तन का दौर देख रहे हैं और देश को उचाईयों पर ले जाने का दौर देख रहा है, तो वो भारत के युवा देख रहा है. हमारे युवाओं की बौधिक क्षमता सबसे आगे है.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
आपको बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT जोधपुर) राजस्थान में स्थित एक प्रमुख तकनीकी संस्थान है, जो 2008 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था. यह उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए जाना जाता है.
वहीं इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक और आईआईटी जोधपुर के अभिभाषक मंडल के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार, आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Bhupendra Bishnoi