जालोर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को सुनाई ये सजा

Rajasthan News: जालोर पॉक्सो कोर्ट ने भीनमाल थाना क्षेत्र के नाबालिग दुष्कर्म मामले में आरोपी मोहम्मद अफजल निवासी बिहार को दोषी करार दिया. अदालत ने 20 साल का कठोर कारावास और ₹20,000 जुर्माने की सजा सुनाई. फैसला गवाहों व सबूतों के आधार पर दिया गया.

जालोर पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को सुनाई ये सजा
Image Credit: jalore pocso court

Jalore POCSO Court: राजस्थान के जालोर जिले के पॉक्सो कोर्ट ने भीनमाल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के एक संगीन मामले में आरोपी को कठोर सजा सुनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है. न्यायाधीश प्रमोद कुमार मलिक की अदालत ने आरोपी मोहम्मद अफजल निवासी बिहार को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास और ₹20,000 जुर्माने से दंडित किया है.

दिसंबर 2024 का है मामला
विशिष्ट लोक अभियोजक रणजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामला 24 दिसंबर 2024 का है. पीड़िता के पिता ने भीनमाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने के लिए निकली थी लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया और उसके बयान करवाए. पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट से मामला दुष्कर्म का निकला.

Add Zee News as a Preferred Source

20 साल की कठोर सजा सुनाई
आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार किया. बाद में अनुसंधान पूरा कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया. अभियोजन पक्ष ने अदालत में 14 गवाहों और 36 दस्तावेज पेश किए. सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी अफजल को दोषी करार दिया. पॉक्सो कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही उस पर ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया.

पढें जालोर की एक और खबर
राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना उपखण्ड के टांपी में देर रात छः दुकानों में भीषण आग लग गई.आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया.सूचना पर पहुंची दो दमकल व ग्रामीणों द्वारा चार टेंकरो की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकानों में आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.और चार पानी के टेंकरो से आग पर काबू पाने का प्रयास किया.दो घंटे बाद सांचौर से दो दमकल पहुंची.ग्रामीणों के चार टैंकर व दो दमकलों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jalore News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More