&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Barmer Smart Meter: राजस्थान में स्मार्ट मीटर को लेकर परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. लोगों के भारी विरोध के बीच में बाड़मेर में स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ता असमंजस और परेशानी में हैं. शुरुआत से ही विरोध दर्ज कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने धक्के देकर हिरासत में ले लिया. इससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया.
कंपनी बना रही है दबाव
स्मार्ट मीटर के फायदे और तकनीकी पहलुओं पर पारदर्शी जानकारी देने के बजाय कंपनी की ओर से दबाव की स्थिति बनाई जा रही है. यही कारण है कि हर रोज किसी न किसी इलाके में विरोध देखने को मिल रहा है. आमजनता का कहना है कि मीटर लगाने से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाए और उनकी आशंकाओं को दूर किया जाए. लेकिन कंपनी ने संवाद की बजाय पुलिस बल का सहारा लेना शुरू कर दिया है.
बिना मंजूरी उखाड़े पुराने मीटर
चौहटन रोड पर ताज़ा घटनाक्रम ने इस विरोध को और भड़का दिया. सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकले थे, तभी ठेकेदार हथौड़े और छैनी से पुराने मीटर उखाड़ने लगे. यह दृश्य देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया. स्थानीय निवासियों का कहना है? कि अगर सब कुछ नियमानुसार और सही है, तो चोरी-छिपे काम करने की क्या जरूरत है? विरोध करने वालों पर पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि कई जगहों पर उम्र और स्थिति देखे बिना लोगों को धक्के देकर थाने ले जाया गया.
असली समस्या भरोसे की कमी
असल समस्या तकनीकी नहीं बल्कि भरोसे की है. उपभोक्ता को यह समझाना जरूरी है कि स्मार्ट मीटर में प्रीपेड फीचर होना तो आवश्यक है, लेकिन उसका उपयोग करना उपभोक्ता के लिए ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं. जब तक कंपनी पारदर्शी संवाद और भरोसे का माहौल नहीं बनाएगी, तब तक विरोध थमना मुश्किल है. जनता की शंकाओं का समाधान और भरोसे की स्थापना ही इसका स्थायी समाधान है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Barmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!