Rajasthan News: जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने टॉप-25 वांछित अपराधी और कुख्यात शूटर बजरंगसिंह को दस्तियाब किया. आरोपी पर हत्या का प्रयास, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित 11 केस दर्ज हैं. वह ₹25,000 का इनामी था और कई राज्यों में फरारी काट रहा था. टीम को पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्रामीण पुलिस ने राज्य स्तरीय टॉप-25 में शामिल कुख्यात अपराधी और शूटर बजरंगसिंह पालड़ी राणावता को दस्तियाब करने में सफलता प्राप्त की है. आरोपी विक्रमसिंह नांदिया गैंग का मुख्य शूटर है और उस पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं.
कार्रवाई के बाद क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. जिला विशेष टीम, जोधपुर ग्रामीण ने तकनीकी डाटा विश्लेषण और कानि. सुरेश कुमार की आसूचना के आधार पर बजरंगसिंह को पकड़ा.
₹25,000 का इनामी बदमाश है आोपित
बजरंगसिंह, पुलिस थाना बोरानाडा के प्रकरण संख्या 35/2023 (राकेश मांजू पर जानलेवा हमला और फायरिंग प्रकरण) में ₹25,000 के इनामी अपराधी के रूप में वांछित था. साथ ही वह पुलिस थाना आसोप के प्रकरण संख्या 79/2025 (एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट) में भी वांछित था.
कैलाश मांजू गैंग का सदस्य
बजरंगसिंह बहुचर्चित कैलाश मांजू गैंग के सदस्य राकेश मांजू पर हमले में संलिप्त रहा है और पिछले कुछ समय से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में फरारी काट रहा था.
टीम को पुरस्कृत करेंगे पुलिस अधिक्षक
पुलिस ने उसे दस्तियाब कर अनुसंधान हेतु पुलिस थाना भोपालगढ़ को सौंप दिया है. इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि. विरेन्द्र खदाव, कानि. सुरेश कुमार, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, श्रवणसिंह और भंवरसिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!