&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार यानी 25 अगस्त 2025 को जोधपुर दौरे पर हैं. इस दौरे पर राजनाथ सिंह सुबह 11:35 जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जिसके बाद वे 11:55 बजे हनवंत आदर्श विद्या मंदिर लालसागर गए. जहां पर उन्होंनें विद्याभारती विद्यालय आर के दम्मानी राष्ट्रीय पुनरुत्थान और शिक्षा केन्द्र में आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण किला. बता दें कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंद शेखावत ने की. वहीं इस कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री दोपहर 1:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से 1:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगें.
डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण
बता दें कि आज सुबह 11:55 बजे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हनवंत आदर्श विद्यामंदिर लालसागर परिसर पहुंचे. जहां पर वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. उन्होंने दौरान उन्होंने आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण किया. यह परियोजना लगभग 110 करोड़ की अनुमानित लागत की है जो लालसागर परियोजना के अंतर्गत 30 करोड़ की बनी है.
भामाशाहों का सम्मान
परियोजना में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वालों में आर.के. दम्मानी, डॉ. निर्मल गहलोत, प्रदीप राठौड़, सुशील जालानी, सुरेश गांधी, श्याम कुंभट, यू.पी.एल. कम्पनी, कॉनकोर कम्पनी सहित कई प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी शामिल हैं.
शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा का आदर्श केंद्र
विद्या भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष प्रो. नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि यह केंद्र शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों पर आधारित एक आदर्श मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है. समिति सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना आने वाले समय में राष्ट्र को सैन्य, खेल और प्रशासनिक क्षेत्रों के लिए श्रेष्ठ प्रोफेशनल्स प्रदान करेगी और भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक नया मानक स्थापित करेगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सम्बोधन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के नए भवन के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो हर तरह के सुख और विकास के लिए हो. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिसमें उनका शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक विकास शामिल हो. उन्होंने कहा कि मान, सम्मान और स्वाभिमान व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और जब भी इन पर चोट करने की कोशिश की गई है, तो उसका करारा जवाब दिया गया है. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि आज के समय में शिक्षा सबसे तेजी से बदलता हुआ क्षेत्र है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ेंRajasthan News और पाएंJodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!