सैकड़ों किलोमीटर पदयात्रा के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, उत्साह चरम पर

Jaisalmer News: रामदेवरा में बाबा रामदेव का 641वां भादवा मेला जारी है. भक्तों में जबरदस्त उत्साह है, जो सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भी समाधि के दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगे हैं.

सैकड़ों किलोमीटर पदयात्रा के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, उत्साह चरम पर
Image Credit: Jaisalmer News

Jaisalmer News: जैसलमेर में बाबा रामदेव का 641वां भादवा मेला इस साल श्रद्धा और भक्ति का एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. मेले के पांचवें दिन भी बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो पिछले 20 दिनों से लगातार देखी जा रही हैं.

भक्तों का जबरदस्त उत्साह
श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति आस्था और भक्ति का ऐसा जुनून है कि सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद भी उनके चेहरे पर थकान का कोई निशान नजर नहीं आता. कतार में लगे भक्त तरह-तरह के स्व-रचित नारे लगाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं. '1, 2, 3, 4, बाबा तेरी जय जयकार', '1 किलो पेठा, बाबो देवे बेटा' और '1 किलो रिंगनी, बाबो देवे बिंदनी' जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

बाबा की समाधि

दूर-दूर से आए भक्त अपने हाथों में 20 से 30 फुट लंबी पताकाएं लिए बाबा के गुंबद पर चढ़ाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लंबी यात्रा के बाद जब वे बाबा की समाधि के दर्शन करते हैं और पताका अर्पित करते हैं, तो अपने आप को धन्य समझते हैं.

प्रशासन ने किए माकूल इंतजाम
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और बाबा रामदेव समाधि समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सभी भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन कराने के लिए समाधि स्थल को देर रात तक खुला रखा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कतारें छोटी नहीं हो पा रही हैं. यह भक्तों की अटूट आस्था और धैर्य का प्रतीक है. यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जन-आस्था के एक अद्भुत संगम का उदाहरण बन गया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो