Ramdevra Mela: जैसलमेर के रामदेवरा मेले में पार्किंग शुल्क को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस

Rajasthan News: जैसलमेर के रामदेवरा मेले में पार्किंग विवाद ने तूल पकड़ा. 72.50 लाख के टेंडर के तहत ठेकेदार शुल्क वसूल रहा है. सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पार्किंग वैकल्पिक है और निर्धारित दर से अधिक वसूली पर कार्रवाई होगी.

Ramdevra Mela: जैसलमेर के रामदेवरा मेले में पार्किंग शुल्क को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर गरमाई बहस
Image Credit: ramdevra mela parking rates

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में धार्मिक स्थल रामदेवरा मेला इन दिनों पूरे जोर शोर पर चल रहा है. ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लोग छोटी-बड़े अपने निजी वाहन लेकर ही रामदेवरा दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में ग्राम पंचायत रामदेवरा की तरफ से वाहनों को सरकारी स्थान पर पार्किंग करवाने के लिए टेंडर जारी किया गया है, जो जय सिंह एंड पार्टी के नाम 72 लाख ₹50 हजार में छूटा है. ऐसे में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उन वाहनों से पार्किंग वसूल कर, उन्हें सरकारी पार्किंग में गाड़ी को खड़ा करवाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर हो रहा विवाद
पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर वाहन पार्किंग को लेकर लोगों में विवाद की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी ट्वीट कर रामदेवरा मेले में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक जैसलमेर वह उच्च अधिकारियों को संज्ञान देने के लिए निर्देशित किया है. लेकिन इसमें कुछ दिनों से असमंजस विवाद की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस संबंध में प्रशासन व अतिथि ठेकेदार के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें मेला अधिकारी लाखाराम चौधरी पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार व सरपंच रामदेवरा उपस्थित रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

एछिक पार्किंग स्थल
प्रशासन ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एछिक पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है. जिसमें अलग-अलग वाहनों के लिए निर्धारित दर तय की गई हैं. उन निर्धारित पार्किंग स्थान पर वाहनों को खड़ा करने के लिए ठेकेदार द्वारा शुल्क लिया जा रहा है ना कि रामदेवरा में प्रवेश का शुल्क लिया जा रहा है. जो भी भक्त अपने गाड़ी सरकारी पार्किंग में खड़ी नहीं करना चाहता है, उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है. वह पार्किंग नाके से पहले बाहर कहीं भी अपनी गाड़ी को खड़ी करें. ऐसे में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.

भक्त कर सकते हैं शिकायत
अगर ठेकेदार के कर्मचारी निर्धारित रसीद से ज्यादा की राशि वसूल कर रहे हैं तो कोई भी भक्त उन्हें पूर्ण प्रूफ के साथ इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाये. इस संबंध मे ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रामदेवरा मेले में प्रतिदिन तीन से चार लाख लोग आ रहे हैं. ऐसे में उन वाहनों को निर्धारित स्थान पर वाहनों को खड़ा करने के लिए मेला प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं की गई हैं.

लोगों को किया जा रहा है भ्रमित
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भ्रामक जानकारी देकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसलिए प्रशासन अपील की है कि उनके तथ्यों कि जांच किए बिना वे किसी भी बात पर विश्वास नहीं करें. पुलिस प्रशासन के नंबर पर फोन करके स्थिति की जानकारी लें. वह अपने निर्धारित दर के अनुसार अपने पार्किंग राशि जमा करके अपने वर्किंग को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author