&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 2025 का समापन आज शाम को होगा. बैठक जोधपुर के लाल सागर आदर्श विद्या मंदिर में 5 सितंबर से शुरू हुई थी. तीन दिवसीय इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के नेतृत्व में आयोजित की गई. इस बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के साथ 300 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. संघ की इस बैठक का समापन आज शाम संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन के साथ में समाप्त होगा.
क्या बोले अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख?
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सभी संगठनों में अपने द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों और विचारों को इस बैठक में रखा है. साथ में महिलाओं के भूमिका और बढ़ते योगदान पर भी चर्चा हुई . संघ के क्रीड़ा परिषद में खेलो में महिलाओं के योगदान पर अपने अनुभव और कार्यों को भी साझा किया. साथ में ऑपरेशन सिंदूर में जिन महिलाओं ने विशेष कार्य कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया उसके बारे में चर्चा की गई.
नई शिक्षा नीति के ऊपर हुई चर्चा
नई शिक्षा नीति को लेकर इस बैठक में विशेष चर्चा हुई. जिसमें शिक्षा की भारतीयकरण और संघ के विशेष शिक्षक संगठन किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. उनके प्रयास और नवाचार के बारे में चर्चा की गई. सभी संगठनों ने नई शिक्षा नीति की दिशा को उचित बताया और संघ के कार्यों को साझा किया . साथ में संघ से फीडबैक से यह मालूम चल पाया कि शिक्षा में राष्ट्रीय भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है. इस और और कार्य करने की आवश्यकता है.
और किन मुद्दों पर हुई चर्चा
पिछले 1 वर्ष में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के बारे में भी चर्चा हुई. जिसमें पंजाब में बढ़ रहे नशे प्रवृत्ति और किस तरह से संघ कार्य कर युवाओं को इस नशे की प्रवृत्ति से बाहर निकल रहा है, इसको लेकर चर्चा की गई. मणिपुर में दो समुदाय में किस तरह से समन्वय बैठक फैलाई जा रहे भ्रम को खत्म कर शांति स्थापित करने को लेकर संघ कार्य कर रहा है इसकी जानकारी दी गई. पंजाब सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बाढ़ के हालातो को लेकर और संघ के द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर भी चर्चा की गई किस तरह से अलग-अलग माध्यम से अलग-अलग संगठन अतिवृष्टि को लेकर कार्य कर रहे हैं इसकी जानकारी साझा की गई .
100 साल पूरे होने पर नागपुर में होगा कार्यक्रम
आने वाले 2 अक्टूबर को दशहरा पर संघ अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है. ऐसे में नागपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम और देश भर में हो रहे हैं. शताब्दी वर्ष को लेकर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई, किस तरह से वर्ष भर संघ के अलग-अलग संगठन अलग-अलग आयोजनों को करेंगे. इसकी रूपरेखा तैयार की गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!