Jaisalmer News: जैसलमेर में सरस डेयरी की आड़ में सूखा नशा बेचा जा रहा था. नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए हटाई पांचों कैबिनें और लाइसेंस रद्द किए .
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer News: सीमावर्ती जिला जैसलमेर में इन दिनों नशे का मायाजाल तेजी से बढ़ रहा है, जिसका शिकार युवा पीढ़ी हो रही है. नशे की लत के कारण जिले में अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है. इसी को देखते हुए, जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के कारण नशे के सौदागरों ने छिपकर अपना धंधा चलाने के लिए नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है.
दूध की डेयरियों की आड़ में अवैध कारोबार
हाल ही में, पुलिस ने पता लगाया कि कुछ लोग दूध की डेयरियों की आड़ में एमडी, स्मैक, गांजा और डोडा पोस्ट जैसे सूखे नशे का अवैध कारोबार कर रहे थे. जैसलमेर शहर कोतवाली के कोतवाल प्रेमदान रतनू के नेतृत्व में इन डेयरियों पर छापा मारा गया और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया.
लाइसेंस निरस्त
इस कार्रवाई के बाद, कोतवाल ने नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह को एक लिखित शिकायत भेजी, जिसमें शहर में चल रही पांच सरस डेयरियों को हटाने और उनके लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई थी. इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने बुधवार को नीरज बस स्टैंड, एयरफोर्स चौराहा, जवाहर हॉस्पिटल के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर और गड़ीसर चौराहा स्थित पांचों दूध डेयरी की कैबिनों को हटा दिया है. साथ ही, इन सभी के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं. पुलिस और नगर परिषद की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद नशे के सौदागरों में डर का माहौल देखा जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि इस अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!