1372 किलोमीटर का सफर, बख्तरबंद काफिले के बीच सोनम वांगचुक पहुंचे जोधपुर जेल

Rajasthan News: लेह हिंसा के तीन दिन बाद पुलिस ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को रासुका के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा. उन्हें हवाई मार्ग से लाया गया, बख़्तरबंद काफिले के साथ सीधे स्पेशल बैरक में रखा गया और स्वास्थ्य जांच के बाद नाश्ता कराया गया.

1372 किलोमीटर का सफर, बख्तरबंद काफिले के बीच सोनम वांगचुक पहुंचे जोधपुर जेल
Image Credit: Sonam Wangchuk

Jodhpur News: लेह हिंसा के तीन दिन बाद पुलिस ने कल दोपहर को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद सरकार के सामने सवाल यह था कि सोनम वांगचुक को लेह लद्दाख से बाहर देश की किसी सुरक्षित जेल में रखा जाए. इसको लेकर जो चर्चाएं थी, उसमें तिहाड़ जेल और जोधपुर सेंट्रल जेल पर चर्चा की गई और अंततः कल रात सोनम वांगचुक को जोधपुर लाया गया. रात को 9:07 बजे उन्हें सेंट्रल जेल के अंदर ले जाया गया.

शाम से ही होने लगी थी फुसफुसाहट
कल सूर्यास्त होते-होते जोधपुर शहर शहर में चुपचाप हो रही हलचल की तरफ सभी का ध्यान गया और चर्चा इस बात को होने लगी कि सोनम वांगचुक को जोधपुर लाया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

हवाई मार्ग से लाया गया जोधपुर
सोनम वांगचुक को लद्दाख से 1372 किलोमीटर दूर जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है. कल रात को वांगचुक को हवाई मार्ग से जोधपुर सैन्य हवाई अड्डे पर लाया गया वहां से सड़क मार्ग से जोधपुर सेंट्रल जेल में लाया गया. इस दौरान करीब 15 गाड़ियों का काफिला नजर आया. जिसमें बीच में एक बख्तरबंद बंद गाड़ी में सोनम वांगचुक को बिठाया गया था. हथियारबंद कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही गाड़ियों का काफिला जब सेंट्रल जेल पहुंचा तो सेंट्रल जेल का दरवाजा पहले ही खोल दिया गया और पूरा काफिला तेज गति से सेंट्रल जेल में प्रवेश कर गया.

कौन-कौन रहा काफिले में शामिल?
इस काफिले के साथ जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश प्रथम भी थे. इसके अलावा कई और अधिकारी इस काफिले में थे. इस काफिले में महत्वपूर्ण एजेंसीज के हथियारबंद जवान भी नजर आए. सोनम वांगचुंक को लेकर आने वाला काफिला जब सेंट्रल जेल में पहुंचा, तब बिना किसी औपचारिकता के वांगचुक को सीधा स्पेशल बैरक में ले जाया गया. करीब आधे घंटे बाद मेडिकल की टीम वहां पहुंची और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके अंतर्गत उनके रक्तचाप की जांच की गई और अन्य जांचे भी की गई.

सुबह दिया गया नाश्ता
जोधपुर सेंट्रल जेल में जेल मैनुअल के अनुसार सुबह 8:00 बजे सभी जेल बंदियों को अंकुरित चने और गुड़ का नाश्ता दिया गया इसके अलावा चाय दी गई सोनम वांगचुक के दिन की शुरुआत भी इस नाश्ते के साथ हुई 9:00 बजे तय समय अनुसार भोजन दिया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

मैं सागर चौधरी जी राजस्थान न्यूज में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखता हूं. मुझे डिजिटल मीडिया का डेढ़ साल का अनुभव है. इससे पहले मैं जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. मैंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.