&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में मान जी का हत्था इलाके में कोचिंग छात्रा के गोली लगने के मामले में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है, जो कारतूस छात्रा को लगा है वह रिस्ट्रिक्टेड कारतूस है.
इस बोर का प्रयोग सरकारी एजेंसीयां करती हैं आसपास के इलाके में कई सरकारी एजेंसी काम करती हैं. 15 अगस्त के चलते वहां भी तैयारी चल रही थी. सभी जगह का स्टॉक चेक किया जा रहा है. 90 प्रतिशत संभावनाएं हैं कि रिस्ट्रिक्टेड बोर को यूज करने वाले किसी एजेंसी का यह बोर है.
सीसीटीवी के आधार पर भी लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई. ऐसा लग रहा है कि दूर से कहीं फायर किया गया और वहां जाकर यह गिरा है. हो सकता है कहीं अभ्यास के दौरान वहां से यह कारतूस आया हो. साथ ही सीसीटीवी के आधार पर भी पुलिस की जांच जारी है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. जोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़, चेची मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, पार्षद जयदीप बिल्लू, तिरंगा यात्रा संयोजक राकेश गुर्जी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त बेगूं का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!