Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लोकसभा क्षेत्र जोधपुर पहुंचे. यहां पर जोधपुर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लोकसभा क्षेत्र जोधपुर पहुंचे. यहां पर जोधपुर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया.
गजेंद्र सिंह शेखावत ने आभार जताते हुए कहा कि सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि जयपुर तक कनेक्टिविटी और अच्छी हो इसके साथ ही रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्शरीफिकेशन में जिस तरह से विकास हो रहा है. इस बीच में आमजन को उदाहरण देने के लिए और दिल्ली से जयपुर तक तमाम स्टेशन में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए इस ट्रेन को शुरू किया गया है.
इसके साथ ही एयरपोर्ट का भी विकास हो रहा है. इस साल के अंत तक इस सौगात को भी शहर की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. एयर कनेक्टिविटी में भी बढ़ोतरी होगी. 25 अगस्त को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद में पहली बार इस पश्चिमी राजस्थान की धरती पर रक्षा मंत्री आ रहे हैं.
यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. हम पलक पावड़े बिछा कर उनका स्वागत करेंगे. नई ऊर्जा और स्पंदन का प्रभाव हम सभी के अंदर माननीय रक्षा मंत्री के आगमन पर होगा. विधान संशोधन के लिए लोकसभा और राज्यसभा में संशोधन को पेश किया गया है. हमारा उद्देश्य है कि इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की जाए.
गहनता से चर्चा के साथ में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी जिसमें 21 सदस्य हैं. 10 सदस्य राज्यसभा के होंगे. उनको भेजा गया है और ऐसा तय किया गया है कि अगले पार्लियामेंट्री सेशन में 2 सप्ताह से पहले इसकी रिपोर्ट प्रकाशित हो जाए और सदन के पटल पर रखा जाए, ताकि इसे अगले सेशन में ही पारित करवाया जा सके.
भारतीय जनता पार्टी का हमेशा सही है उद्देश्य रहा है कि राजनीति और राजनीतिक पार्टी में और गवर्नेंस में और अधिक सुचिता आनी चाहिए और मैं यह मानता हूं कि निश्चित तौर पर इसके चलते हुए राजनैतिक क्षेत्र में भी सुचिता का स्तर और बढ़ेगा. विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को डर है. वे लोग विरोध कर रहे हैं, जिन लोगों ने ऐसे काम किए हैं उनको चिंता और भय होना स्वाभाविक है. आज इस परिपक्व होते हुए लोकतंत्र में स्वाभिक है.
उपराष्ट्रपति चुनाव में इसे क्षेत्रवाद की तरह देखने की जगह विचार बात की तरह देखना चाहिए. राधा कृष्ण जी जीवन भर आईडियोलॉजी के साथ में खड़े रहे हैं और उन्होंने राष्ट्र सेवा का कार्य किया है. भारतीय जनता पार्टी के एनडीए समर्पित प्रत्याक्षी होने के नाते उनकी जीत सुनिश्चित हैं कल सुबह का सूरज उदय होना निश्चित है.
15 अगस्त की सुबह राजस्थान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. छात्रों का परिवहन से टक्कर में एक छात्रा के निधन पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी किसी घटना को राजनीति का रंग देना और लाश पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं थी. फिर भी किया गया.
एक परिवार में क्षति हुई है. हम सभी को दुख है हम सभी उनके साथ में हैं. परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं. ऐसी घटनाओं की पुनरावती नहीं हो, उसमें जितनी जिम्मेदारी सरकार की है उससे ज्यादा जिम्मेदारी परिवार की है. हम सभी अभिभावक हैं. हमें ध्यान रखना होगा कि हमारे बच्चे किस तरह से सड़कों पर किस तरह का आचरण और व्यवहार करते हैं हम सभी को निश्चित तौर पर आने वाली पीढ़ी को इसके लिए जागृत करने की आवश्यकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!