जोधपुरवासियों को मिली बड़ी सौगात, नितिन गडकरी ने एलिवेटेड रोड की दी स्वीकृति

Jodhpur News: केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जोधपुरवासियों को एक ऐसी सौगात दी है, जो न केवल शहर की सड़कों को सुगम बनाएगी, बल्कि इसके गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ेगी.

जोधपुरवासियों को मिली बड़ी सौगात, नितिन गडकरी ने एलिवेटेड रोड की दी स्वीकृति

Jodhpur News: राजस्थान के सूर्य नगरी जोधपुर में जहां नीली गलियां और ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किला देश-दुनिया को अपनी ओर खींचता है. अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर जोधपुरवासियों को एक ऐसी सौगात दी है, जो न केवल शहर की सड़कों को सुगम बनाएगी, बल्कि इसके गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ेगी.

1243.19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 7.633 किलोमीटर लंबा 4-लेन एलिवेटेड रोड जोधपुर की धड़कन को नई रफ्तार देने जा रहा है. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के प्रयास भी रंग लाए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-62, 25 और 125 के जरिए देश के राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ा एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इन राजमार्गों का शहर के हृदय से होकर गुजरना जहां एक ओर कनेक्टिविटी का प्रतीक है. वहीं दूसरी ओर भीड़भाड़ और जाम का कारण भी बनता है.

महामंदिर जंक्शन से शुरू होकर आखलिया चौराहा तक फैला यह प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर जोधपुर रिंग रोड को इन राजमार्गों से जोड़ेगा, जिससे शहर के केंद्र में यातायात का दबाव कम होगा. यह कॉरिडोर केवल एक सड़क नहीं, बल्कि जोधपुरवासियों के लिए समय, सुविधा और समृद्धि का वाहक बनेगा.

8 प्रमुख और 20 छोटे जंक्शनों को पार करने की सुविधा के साथ यह एलिवेटेड रोड यात्रियों को जाम की झंझट से मुक्ति दिलाएगा. दोनों तरफ सतत स्लिप/सर्विस रोड और 13 प्रवेश/निकास रैंप स्थानीय यातायात को सुगम बनाएंगे, जिससे न केवल लंबी दूरी के यात्री, बल्कि स्थानीय लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह कदम न केवल जोधपुर, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक मील का पत्थर है. उनकी दूरदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने देश के कोने-कोने में सड़कों का जाल बिछाया है. जोधपुर का यह एलिवेटेड कॉरिडोर उनकी उस सोच का जीवंत उदाहरण है, जो कहती है कि विकास केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस स्थान तक पहुंचना चाहिए, जहां लोग अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Rakesh Kumar Bhardwaj

ये भी पढ़ें-

Trending news