Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांच दिवसीय जोधपुर प्रवास के बाद आज सर्किट हाउस से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पूर्व अशोक गहलोत मीडिया से रूबरू हुए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांच दिवसीय जोधपुर प्रवास के बाद आज सुबह सर्किट हाउस से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पूर्व सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों से मुलाकात करने के साथ ही जनता के बीच रहने की हिदायत देने के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रवाना होने से पूर्व मीडिया से कहा कि पांच दिन के प्रवास के दौरान मेरे कार्यकाल में जोधपुर में शुरू करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लिया. अधिंकाश कार्य अब पूर्ण होने वाले हैं चाहे फिनटेक हो या मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय काम चल रहे हैं. ऐसे में चाहता हूं कि विकास कार्य समय पर पूरे हों.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन कार्यों को समय पर पूरा करवाने के साथ उद्घाटन करें, ताकि जनता को राहत मिले. उन्होंने कहा कि बार-बार राहुल गांधी हमारे नेता एवं हम सभी कहते हैं कि देश को कांग्रेस की जरूरत है. वर्तमान सरकार जाति धर्म वर्ग के नाम पर बांटने का काम करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी इन सभी से मिला एक फूलों का गुलदस्ता है. यही तो कांग्रेस की विशेषता है.
हम सभी को साथ लेकर चलते हैं. कल संविधान बचाओं रैली में भी यही कहा था कि आज कांग्रेस की आवश्यकता है. इसीलिए सभी को एक होने का संदेश दिया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ षडयंत्र एवं विधानसभा स्पीकर देवनानी का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि ये उनके ही लोग आरएसएस एवं भाजपा के लोग कहते हैं कि काम हो नहीं रहे हैं.
यह भी पढ़ें- बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया अरेस्ट, विदेश भेजने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप
ऐसे में इन लोगों के नाम मुख्यमंत्री के लिए चल रहे हैं. मुख्यमंत्री बदला जा सकता है. इसीलिए मैंने बार-बार मुख्यमंत्री को आगाह किया है कि वो काम करें, हम तो चाहते हैं कि वे पूरे पांच साल तक काम करें, लेकिन जनता को राहत मिलनी चाहिए. जब काम नहीं होते है तो जनता परेशान रहती है, उनके लोग भी परेशान हैं, तो फिर सरकार कैसे चल रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा खर्च हो रहा है, तो काम होने चाहिए. आप देखिए हमारी योजनाएं बंद हो गई हैं. उन्होंने कहा कि देश में आज कांग्रेस की सरकार की आवश्यकता है इसीलिए कांग्रेस को भी एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!