बाड़मेर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Barmer News: बाड़मेर जिले में लगातार हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और आमजन की परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला.

बाड़मेर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
Image Credit: Barmer News

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में लगातार हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और आमजन की परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला.

इस प्रदर्शन की अगुआई कांग्रेस के युवा नेता ठाकराराम माली ने की. भारी बरसात के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यालय पर उमड़ पड़े. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

उनका कहना था कि सरकार की लापरवाही का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी-जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो संघर्ष और तेज किया जाएगा.

मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पुख्ता इंतजाम किए. इस बड़े विरोध कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गफूर अहमद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज है और कांग्रेस हर स्तर पर उनकी समस्याओं को उठाएगी.

भारी बारिश में भी जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक रहा. पार्टी नेताओं का कहना था कि जब तक जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. कांग्रेस का यह प्रदर्शन जिले की राजनीति में नई हलचल लेकर आया है और सरकार पर दबाव बनाने की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBarmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More