बाटला हाउस में आतंकवादी घुसे थे, तो रात भर फूट-फूट कर रोई थीं सोनिया गांधी, राहुल के बयान को दिलावर ने दोहराया

Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को जोधपुर पहुंचे, जहां सर्किट हाउस पर उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ उनका स्वागत किया. इसके अलावा, भाजपा नेता शिवकुमार सोनी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी मंत्री से मुलाकात की.

बाटला हाउस में आतंकवादी घुसे थे, तो रात भर फूट-फूट कर रोई थीं सोनिया गांधी, राहुल के बयान को दिलावर ने दोहराया
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: जोधपुर के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए बाटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र किया. उन्होंने राहुल गांधी के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब बाटला हाउस में आतंकवादियों के घुसने की घटना हुई थी, तो राहुल की मां सोनिया गांधी रात भर फूट-फूटकर रोईं. दिलावर ने इस बयान को दोहराते हुए व्यंग्य किया कि यह कांग्रेस के आतंकवादियों के प्रति विशेष प्रेम को दर्शाता है, जो शायद उनके रिश्तेदार ही थे.

कांग्रेस पर तीखा प्रहार
कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए दिलावर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आतंकवादियों को स्वतंत्र छोड़ दिया गया था और कई लोगों को वोट देने का अधिकार तक नहीं था. तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय होता था. भीलवाड़ा की गरबा समिति के नियम—सर पर तिलक और आधार कार्ड में हिंदू होने पर प्रवेश—को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यह उचित है.

Add Zee News as a Preferred Source

बाटला हाउस एनकाउंटर, कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस के बयानों पर हमला बोलते हुए दिलावर ने कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों के घुसने पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी रात भर फूट-फूटकर रोईं. राहुल गांधी ने खुद यह बात बताई, जो दर्शाता है कि कांग्रेस का आतंकवादियों से विशेष प्रेम था. उन्होंने व्यंग्य किया कि शायद आतंकवादी उनके रिश्तेदार थे, इसलिए उन्हें इतना कष्ट हुआ.

स्कूल समय में मंदिर-मस्जिद जाने वालों पर कार्रवाई
मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि स्कूल के समय में बालाजी मंदिर या नमाज पढ़ने के नाम पर जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दिलावर ने जोर देकर कहा कि शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

पीएम मोदी की तारीफ
मंत्री दिलावर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब तक के विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं और उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. राम मंदिर निर्माण के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त करने, तीन तलाक कानून लागू करने और देश के विकास में योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, "जो उन्होंने किया, वो आज तक किसी ने नहीं किया."

राजस्थान में शिक्षा स्तर सुधार पर जताई खुशी, तबादले परीक्षा परिणामों पर आधारित
शिक्षा मंत्री ने राजस्थान में शिक्षा के स्तर में सुधार पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 11वें स्थान पर था, लेकिन अब शिक्षकों के प्रयासों से यह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. उन्होंने घोषणा की कि अब शिक्षकों के तबादले विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों के आधार पर होंगे.शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा अन्य ड्यूटी निभाने के सवाल पर दिलावर ने कहा, "खुद शिक्षक ही बताएं कि क्या करना चाहिए. इस बारे में उनकी राय महत्वपूर्ण है."

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More