Rajasthan Politics: सिरोही के रेवदर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे पर विधायक मोतीराम कोली को मिलने नहीं दिया गया. पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इसे भाजपा की अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता बताते हुए कार्रवाई की मांग की.
Trending Photos

Rajasthan News: सिरोही जिले के रेवदर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. रेवदर से विधायक मोतीराम कोली ने अमित शाह से मुलाकात की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है.
इस मामले को लेकर पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने एक तीखा ट्वीट करते हुए भाजपा पर अनुसूचित जाति के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा कि रेवदर विधायक मोतीराम जी कोली को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जो कि भाजपा की अनुसूचित जातियों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है.
संयम लोढ़ा ने इस पूरे घटनाक्रम को केवल सामाजिक असमानता ही नहीं, बल्कि संवैधानिक नियमों के उल्लंघन की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हुई, जो कि एक निर्वाचित विधायक के सम्मान और प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई विधायक, जो जनता का प्रतिनिधि होता है, उसे किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी या कार्यक्रम में भाग लेने से रोका जाता है, तो यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर कुठाराघात है.
पूर्व विधायक लोढ़ा ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से भी अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए और विधायक के सम्मान की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!