Rajasthan Crime: 3 साल की मासूम को गोदी में जकड़कर संजू ने खुद को लगा ली आग, बच्ची की हत्या और खुद की सुसाइड, जानें क्या है मामला...

Rajasthan Crime: राजस्थान के जोधपुर में दहेज की मांग ने एक और परिवार को तबाह कर दिया. ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस के बाद अब जोधपुर में एक विवाहिता, संजू बिश्नोई, ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर खुद को और अपनी मासूम बेटी यशस्वी को आग लगा दी, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. 
 

Rajasthan Crime: 3 साल की मासूम को गोदी में जकड़कर संजू ने खुद को लगा ली आग, बच्ची की हत्या और खुद की सुसाइड, जानें क्या है मामला...
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस के बाद राजस्थान के जोधपुर में भी एक दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया, जहां दहेज के कारण एक विवाहिता को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस मामले में स्कूल लेक्चरर संजू बिश्नोई ने न केवल खुद को आग के हवाले कर दिया, बल्कि अपनी तीन साल की मासूम बेटी यशस्वी को भी आग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई.

बच्ची यशस्वी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेशे से शिक्षिका संजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें संजू ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना समाज में दहेज प्रथा की क्रूरता को फिर से उजागर करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह दिल दहला देने वाली घटना जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के सारनाडा गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, संजू शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटी थीं और घर पहुंचते ही उन्होंने पेट्रोल डालकर खुद और अपनी बेटी को आग लगा ली. जब पड़ोसियों ने धुआं देखकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों को बचाने का कोई मौका नहीं बचा था.

जोधपुर के सारनाडा गांव में हुई इस दुखद घटना में तीन साल की मासूम यशस्वी की मौके पर ही आग में जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी संजू बिश्नोई को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.


संजू की मौत के बाद उनके शव को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच तीखा विवाद हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मायके पक्ष को सौंप दिया, जिसके बाद मां और बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया.

संजू के पिता ओमाराम बिश्नोई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दामाद दिलीप बिश्नोई, सास-ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जांच के दौरान एफएसएल टीम ने संजू का मोबाइल जब्त किया, जिसमें से एक सुसाइड नोट मिला.

इस नोट में संजू ने अपने पति, ससुराल वालों और एक अन्य व्यक्ति गणपत सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए. सूत्रों के मुताबिक, गणपत सिंह और संजू के पति मिलकर उसे शारीरिक रूप से परेशान करते थे. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और गणपत सिंह की तलाश में जुट गई है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More