Jodhpur News: पानी को तरस रहा शेरगढ़ का संस्कृत विद्यालय, जोधपुर में स्कूल की हालत देख पेरेंट्स में रोष

Jodhpur News: शेरगढ़ (जोधपुर): राजकीय संस्कृत विद्यालय में 1 माह से पानी की भयंकर किल्लत! बच्चे प्यासे, मिड-डे-मील के लिए कर्मचारी भटक रहे. जलदाय विभाग की लापरवाही से टंकी सूखी. तुरंत समाधान की मांग!

Jodhpur News: पानी को तरस रहा शेरगढ़ का संस्कृत विद्यालय, जोधपुर में स्कूल की हालत देख पेरेंट्स में रोष
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: शेरगढ़ (जोधपुर): शेरगढ़ उपखंड मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्र में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एकमात्र राजकीय संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय पिछले एक महीने से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है.


जुलाई में स्कूल के विधिवत शुरू होने के बाद से ही पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण न केवल बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही है, बल्कि मिड-डे-मील तैयार करने के लिए भी कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. विद्यालय परिसर में पानी की टंकी मौजूद है, लेकिन जलदाय विभाग की ओर से पानी की सप्लाई न होने के कारण यह सूखी पड़ी है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानाचार्य डॉ. तगसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जलदाय विभाग को इस समस्या के बारे में दो बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. इस विकट परिस्थिति में स्कूल के कर्मचारी चंदा इकट्ठा करके पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं. पानी की कमी के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में भी भारी रोष व्याप्त है. उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर इस समस्या का गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है. यह स्थिति न केवल स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि जलदाय विभाग की लापरवाही को भी उजागर करती है. अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर और भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. प्रशासन और जलदाय विभाग को इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBarmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More