&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Vande Bharat Express, Rajasthan News: राजस्थान वासियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात देने जा रहा है. राजस्थान में भारतीय रेलवे बहुत जल्द नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दोगा. जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो जोधपुर और बीकानेर को सीधे दिल्ली कैंट से जोड़ेंगी.
यह पहल राज्य की रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी और यात्रियों को फास्ट, कंफर्टेबल और डायरेक्ट कनेक्शन देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं. इन ट्रेनों से यात्रा का समय लगभग एक घंटे तक कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और प्रभावी सफर मिलेगा.
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम
वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 5:30 बजे चलेगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वहीं वापसी के यात्रा के लिए, दोपहर 3:10 बजे दिल्ली कैंट शुरू होगी और रात 11:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मकराना, डेगाना, जयपुर और अलवर में रुकेगी.
बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम
वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे बीकानेर से चलेगी और सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वहीं वापसी के यात्रा के लिए शाम 4:45 बजे दिल्ली कैंट रवाना होगी रतनगढ़, चूरू और रेवाड़ी में रुकते हुए रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी.
वर्तमान समय में राजस्थान में कुल चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं.
अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत (20977/20978), जोधपुर-साबरमती वंदे भारत (12461/12462), उदयपुर-जयपुर वंदे भारत (20979/20980), उदयपुर–आगरा कैंट वंदे भारत (20981/20982) संचालित है.
राजस्थान में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 अप्रैल 2023 को अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच शुरू हुई थी, जो हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिकल टेरिटरी पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन बनी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!