रामदेवरा मेले में आवारा सांड का हुआ रेस्क्यू, सिंग मारकर लोगों को किया था घायल

Ramdevra Mela 2025: 10 अगस्त से रामदेवरा मेला शुरू हो गया है, जहां पूरे भारत से लाखों लोग दर्शन करने आ रहे हैं. वहीं, आवारा रूप से घूम रहे पशुओं के कारण यात्री काफी परेशान हो रहे हैं, जिसमें एक आवारा सांड का रेस्क्यू किया गया. 

रामदेवरा मेले में आवारा सांड का हुआ रेस्क्यू, सिंग मारकर लोगों को किया था घायल
Image Credit:

Ramdevra Mela 2025: रामदेवरा मेला शुरू होते ही अपने परवान पर देखने को मिल रहा है. देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रामदेवरा पहुंचना शुरू हो गए हैं. ऐसे में मेला परिसर क्षेत्र में आवारा रूप से घूम रहे पशुओं के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी.

पिछले एक सप्ताह में इस आवारा पशुओं ने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक गंभीर घायल की अकाल मृत्यु भी हो गई थी. ऐसे में प्रशासन की तरफ से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष निर्देश देकर रेस्क्यू चलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया.

जिसमें मेला परिसर क्षेत्र में उग्र होकर यात्रियों को सिंग मारकर घायल करने वाले पशुओं को कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर उसे पकड़ा गया. उसे पिंजरे में डालकर गांव से बाहर गौशाला में भिजवाया गया.

इस तरह के दर्जनों पशुओं को चिन्हित किया गया है, जिन्हें एक दर्जन से अधिक पशु पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम के लोग लगातार इन पर पेनी नजर रखकर पकड़ने का कार्य कर रहे हैं ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को यह लोग घायल नहीं कर सकें.

पिछले एक सप्ताह में इस तरह की दो तीन से चार घटनाएं होने से लोगों में डर और भय का माहौल देखने को मिल रहा था. आवारा पशुओं के मेला परिषर क्षेत्र से बाहर निकलने पर यहां रहने वाले लोगों सहित बाहर से आने वाले भक्तों ने भी राहत की सांस ली है.

उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि इस तरह के जो भी पशु आवारा घूम रहे हैं, उन्हें पड़कर मेला क्षेत्र से बाहर किया जाए ताकि मेला शांतिपूर्वक चल सके. किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team