जोधपुर में 9 दिन तक मोहन भागवत, कमिश्नरेट में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगी

Jodhpur News : जोधपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार दोपहर को फ्लाइट से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भागवत की अगवानी की. भागवत जोधपुर में तीन दिवसीय 5 से 7 सितंबर तक अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे.
 

जोधपुर में 9 दिन तक मोहन भागवत, कमिश्नरेट में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगी
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News : RSS की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आरएसएस के सरकार्यवाह और अन्य पदाधिकारी भी मंगलवार से जोधपुर पहुंचना शुरू होंगे. डॉ. भागवत 9 सितंबर की सुबह तक लालसागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रवास करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार सुबह 5 बजे से आगामी आदेश तक ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक 5 से 7 सितंबर को जोधपुर के लालसागर क्षेत्र में स्थित आदर्श विद्या मंदिर में होगी. यह बैठक हर साल होती है. पिछले साल सितंबर में यह पालक्काड़ (केरल) में हुई थी. इस बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के चयनित पदाधिकारी सहभागी होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी छह सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सी.आर. मुकुंद (केसी मुकुंद), अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार व अन्य प्रमुख पदाधिकारी, भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे.

इनके अलावा संघ विचारधारा वाले संगठनों में राष्ट्र सेविका समिति, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रमुख पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे.

बैठक में विविध संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को भी प्रस्तुत करेंगे। संघ शताब्दी के कार्यक्रमों में सभी संगठनों की सहभागिता पर भी विचार-विमर्श अपेक्षित है. शताब्दी वर्ष के निमित्त संघ ने समाज के समक्ष पंच परिवर्तन का विचार रखा है, जिसमें राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और सामाजिक एकता के कार्यक्रम शामिल हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author