&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर के लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति रहेगी. बैठक की जानकारी संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी.
सुनील आंबेकर ने बताया कि यह वार्षिक समन्वय बैठक संघ प्रेरणा से कार्यरत विभिन्न संगठनों के बीच संवाद और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. इस बार बैठक में संघ से जुड़े 32 विविध संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, श्रमिक, किसान, महिला और छात्र संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि महिला समन्वय का भी एक आयाम इस बैठक में शामिल है और उससे जुड़े कार्यकर्ता भी भाग लेंगे. कुल मिलाकर इस समन्वय बैठक में लगभग 249 संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी मिलाकर 320 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. पिछले वर्ष यह बैठक केरल के पलक्कड़ में आयोजित की गई थी.
हर वर्ष इस बैठक का आयोजन देश के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है. इस बैठक में संघचालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा अन्य शीर्ष संघ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. सुनील आंबेकर ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष विजयादशमी के दिन नागपुर सहित देशभर में विशेष आयोजन किए जाएंगे.
विशेष तौर पर सभी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके अखिल भारतीय संगठन मंत्री और अन्य कुछ प्रमुख पदाधिकारी भाग लेते हैं. सभी संगठन समाज जीवन के विविध क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं. धीरे-धीरे उन्होंने उसे क्षेत्र में संघ के विचारों को लेकर राष्ट्रीयता नेशन फर्स्ट इस विचार के साथ उसे क्षेत्र में अपना कार्य प्रारंभ किया था.
जैसे मजदूरों के क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ, किसानों के क्षेत्र में भारतीय किसान संघ , समाज के सामान्य लोगों को शिक्षा मिले अच्छी शिक्षा मिले, तो इसलिए विद्या भारती के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श विद्या मंदिर का एक बहुत बड़ा तंत्र पूरे देश भर में स्थापित हुआ है, तो ऐसे बहुत सारे संगठन विद्यार्थियों के क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महिलाओं के क्षेत्र में स्त्री नाम से एक संगठन काम करता है.
ऐसे आर्थिक क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच कार्यरत है संस्कार भारती यह कला के क्षेत्र में है. संस्कृत भारती संस्कृत भाषा के प्रसार के लिए कार्य करता रहता है. ऐसे बहुत सारे संगठन हैं जो अलग-अलग तरीके से समाज जीवन के जो-जो कार्य ध्यान में आए वहां यह संगठन प्रारंभ हुई.
विशेष कर यह वहां पर जो देश के हित में वहां पर जो अपेक्षित परिवर्तन है, उसको करने के लिए कार्य करते हैं वह जिस क्षेत्र में लगे हुए हैं जैसे किसानों के मजदूरों के विद्यार्थियों के उस क्षेत्र के जो लोगों के अध्ययन करते हैं, वहां के क्षेत्र की जो कमियां हैं उसका भी अध्ययन करते हैं.
उनका अध्ययन करते हुए उसके उपायों पर भी विचार करते हैं और उनको लेकर सरकारों के पास भी रिप्रेजेंट करते हैं. उसके लिए जरूरत पड़ने पर वहा संघर्ष भी करते हैं आंदोलन भी करते हैं, तो ऐसे सभी संगठन यहां पर उपस्थित होंगे. तीन दिन में यहां पर अपने जमीन अनुभव भी बताएंगे अपने संगठन की उपलब्धियां की भी चर्चा करेंगे.
उनकी कोई विशेष उनके क्षेत्र के संदर्भ में कोई टिप्पणी होगी उसके बारे में भी बताएंगे और साथ ही देश की जो स्थिति है इस परिस्थिति के बारे में भी वह यहां पर आपस में सभी लोग से चर्चा करेंगे. यह बैठक निर्णायक नहीं होती है यह बैठक परस्पर समन्वय की चर्चा के लिए होती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!