&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई है. ऐसे में शहर के साथ ग्रामीण भी पेयजल की समस्या से परेशान हैं. लगातार पेयजल को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सामने समस्या रखे जाने के बाद भी समाधान नही हो रहा है. ऐसे में शहर सहित ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर आंदोलन करने पर मजबूर हो रहे हैं.
हर वॉर्ड में हो रही है समस्या
कभी जनप्रतिनिधि, तो कभी वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि, तो कभी ग्रामीण एवं शहरी लोग आंदोलन कर रहे हैं. जोधपुर के हालात यह है कि कभी इस वॉर्ड में तो कभी इस वॉर्ड में समस्या हो रही है. आज भी बात करे तो डाली बाई सर्किल के पास स्थानीय लोगों ने रास्ता रोककर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों में बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. महिलाओं ने बताया कि लम्बे समय से पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई है.
अभी तक नहीं हुआ है समाधान
ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर परेशान हो गए. लेकिन समाधान नही हुआ है. ऐसे में रास्ता रोक कर जाम लगाने के अलावा कोई रास्ता नही बचा है. तो वहीं दूसरी ओर झालामंड गांव के लोग भी पेयजल को लेकर परेशान हैं. जिसके बाद उन्होंने रास्ते पर पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस
रास्ता जाम करने की सूचना मिलने पर दोनों जगहों पर मौके पर पुलिस पहुंची व लोगों से समझाइस का प्रयास किया गया. लेकिन पानी की समस्या विकट होने से लोगों ने मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए डटे रहे. आखिरकार जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइस का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने पानी की समस्या के समाधान की मांग रखी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान किया जाएगा.
जलदाय विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम
काफी देर तक जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस ने समझाइस कर रास्ता खुलवाया गया. हालांकि रास्ता खुलवाना अलग बात है, लेकिन इस पर जलदाय विभाग पानी की व्यवस्था करने में गर्मी में पूरी तरह से नाकाम रहा है. शहर में क्लोजर होने की वजह से पानी नही दिया, तो ग्रामीण में हालत इससे भी ज्यादा विकट हो गई है. जिलास्तर के अधिकारी हर बार एक ही बात कहते हैं जल्द ही व्यवस्था को दुरस्त किया जाएगा. लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है. इसी वजह से रास्ते जाम हो रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - राकेश कुमार भारद्वाज