बांध टूटा, गांव डूबे... अब मैदान में उतरे विधायक राठौड़! जनता से सीधे जाना हाल

Jodhpur News: शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने अतिवृष्टि से टूटे बांध के कारण हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. अमृतनगर स्थित चामुंडा माता मंदिर में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

बांध टूटा, गांव डूबे... अब मैदान में उतरे विधायक राठौड़! जनता से सीधे जाना हाल
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: जोधपुर शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने अमृतनगर में कुछ दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से बांध टूटने के बाद हुऐ नुकसान का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके बाद अमृत नगर के चामुंडा माता मंदिर में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई.

बुधवार को शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ सबसे पहले बालेसर के अमृतनगर पहुंचे, जहां पर डेरड़ी की तरफ जाने वाली सड़क पर बना हुआ पुल जो कुछ दिन पहले बारिश के पानी की वजह से टूट जाने से उस पुल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पीडब्लयूडी के एक्सईएन एवं एईएन रश्मि माथुर को उस पुल में नए पाईप डालकर पुल को 15 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए. इसके बाद वे अमृत नगर के भींयानाडा पहुंचे, जहां पर कुछ दिन पूर्व बारिश से बांध टूटने का जायजा लेते हुए सिंचाई विभाग के एईएन एवं जेईएन को 15 दिन में पूरा तैयार करने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद चामुण्डा माता मंदिर में जनसुनवाई करने के लिए पहुंचे, जहां पर सबसे पहले उन्होंने बालेसर उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार हुकुम सिंह सिसोदिया को निर्देशित करते हुए कहा कि बालेसर सत्ता एवं अमृतनगर में जो नदियां चलती है. उसका पूरा सीमाकंन कराते हुए पत्थर के मुटाम लगाने और नदी के बहाव क्षेत्र में जिसका भी अतिक्रमण किया हुआ है, उसको हटाने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि एक बार नदी के बहाव क्षेत्र का सीमाकंन करवा कर बहाव क्षेत्र में बैठे लोगों को स्वैच्छिक हटने के लिए कहा जाए. यदि नहीं हटते हैं तो नगरपालिका से जेसीबी एवं पुलिस प्रशासन को बुलाकर सख्ती से हटाया जाए. वहां पर ग्रामीणों की मांग पर अमृतनगर गांव को महादेव मंदिर जीएसएस से जोड़ने के निर्देश दिए. इसके अलावा बारिश के कारण पीएचईडी की जो लाइन पानी में बह गए उनके नए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए.

इस मौके पीएचईडी के एक्सईएन जैतसिंह, एसीबीईओ गायड़सिंह,डिस्कॉम एक्सईएन गायड़सिंह, सहायक अभियंता नाथूराम चौधरी,कनिष्ठ अभियंता सुनिल यादव, पटवारी महीराम विश्नोई, नरपतसिंह, संयोजक रूपसिंह इंदा, हिम्मत सिंह इंदा,अधिवक्ता मदनसिंह इंदा, जबरसिंह इंदा, गोकुल सिंह इंदा, प.स. सदस्य कुन्दनसिंह इंदा ,केतु कला सरपंच नाथूसिंह गोगादेव सहित सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More