Sirohi: बनास नदी में फंसे 2 छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाला गया बाहर

Sirohi News: सिरोही जिले के आबूरोड शहर में रविवार को बनास नदी में दो छात्र बहाव में फंस गए, लेकिन समय पर सूचना और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.  

Sirohi: बनास नदी में फंसे 2 छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन से सुरक्षित निकाला गया बाहर
Image Credit: Sirohi News

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाने क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा टल गया, जब दो छात्र बनास नदी में बहाव के बीच फंस गए. समय पर मिली सूचना और तत्पर पुलिस कार्रवाई से दोनों की जान बचाई जा सकी. घटना की जानकारी मिलते ही आबूरोड पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, एसडीएम शंकरलाल मीणा, आबूरोड शहर थाने के एसआई भगवानाराम मय टीम मौके पर पहुंचे.

शहर थाने के एसआई भगवानाराम ने बताया कि सुबह करीब 10.45 बजे लोगों ने बनास नदी में दो बच्चों के बहने की सूचना सबसे पहले नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण को दी. अध्यक्ष ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए करीब 11 बजे पुलिस को कॉल किया. सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया.

Add Zee News as a Preferred Source

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले सियावा निवासी छात्र सुरेश कुमार को 11.30 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं, उसके साथ नदी में फंसे 10वीं कक्षा के छात्र भरत कुमार को निकालने में अधिक समय लगा. भरत नदी के बीच एक बड़े पत्थर पर करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठा रहा और चारों ओर तेज बहाव के कारण डरा-सहमा नजर आ रहा था.

पुलिस टीम ने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान जारी रखा. अंततः शहर थाने के कांस्टेबल शम्भूराम ने रस्सी की मदद से खुद नदी में उतरकर भरत तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12.40 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

दोनों ही छात्र सकुशल हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और नगरपालिका अध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. इस घटना से एक बार फिर यह साबित हुआ कि हादसों के समय त्वरित सूचना और प्रशासन की तत्परता से बड़ी जान-माल की हानि को रोका जा सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sirohi News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author