मंदिर में अंधेड़ उम्र के शख्स ने महिला के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख लोग हुए आग बबूला

Rajasthan Crime: साशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग ऐसी हरकत करते दिख रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स गुस्से से लाल हो गए हैं. 

मंदिर में अंधेड़ उम्र के शख्स ने महिला के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख लोग हुए आग बबूला

Rajasthan Crime: राजस्थान के माउंट आबू में बने देलवाड़ा मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को वहां उपस्थित महिला के पैरों की फोटो खींचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. युवती द्वारा बुजुर्ग से भिड़ने और लोगों को पूरा माजरा बताने का एक वीडियो अतेजी से वायरल हो रहा है. इसे देख लोगों में काफी गुस्सा भड़क गया है.

वीडियो को अनुराग नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इस घटना और अपने दोस्त की प्रतिक्रिया को मौके पर ही फोन में रिकॉर्ड कर लिया था. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे युवती उस शख्स से झगड़ा करती है. वो पूछ रही है कि वह बिना सहमति के कैसे उसकी तस्वीरें किलक कर सकता है. पहले तो उसने इस तरह की बात से इनकार किया, लेकिन बाद में अपनी गैलरी खोली और जिसमें तस्वीर थी.

जब उस आदमी से पूछा गया कि क्यों उसने ऐसा किया, तो जवाब दिया, “कुछ नहीं किया.. लो डिलीट कर दिया,”. बता दें कि वीडियो के साथ अपने कैप्शन में अनुराग ने घटना की पूरी जानकारी बताई है. उसने लिखा, मेरी दोस्त राजस्थान के माउंट आबू में देलवाड़ा जैन मंदिर के सामने चुपचाप बैठी हुई थी. वह अपने माता-पिता का इंतजार कर रही थी. एक बुजुर्ग उसे अजीब तरह से घूर रहा था और उसकी सहमति के बिना उसके पैरों की तस्वीर भी निकाली.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अनुराग ने बताया कि जब उसने उस आदमी से बात की तो उसने फोटो डिलीट कर दी, लेकिन तब भी वहां बैठे किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की. अनुराग ने आगे कहा, “यह पब्लिक, आध्यात्मिक स्थान पर, दिन दहाड़े हुआ और फिर भी, बुनियादी सम्मान और सुरक्षा कहीं नहीं है. वीडियो देख हर कोई पुलिस एक्शन की मांग कर गुस्सा जाहिर कर रहा है.

Trending news