Rajasthan Crime: तांत्रिक बना दरिंदा! जंगल में नाबालिग से रचाई शादी, फिर...

Sirohi Rape Case: राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी और दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही जुर्माना भी लगाया.

Rajasthan Crime: तांत्रिक बना दरिंदा! जंगल में नाबालिग से रचाई शादी, फिर...

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग बालिका से शादी रचाकर दुष्कर्म करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर तांत्रिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यही नहीं, उसके सहयोगी को भी दस साल के कठोर कारावास से दंडित किया गया है.

मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र का है, जहां तांत्रिक रामलाल उर्फ रामाराम हरिजन ने पहले तो अंधविश्वास के नाम पर एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाया, फिर जंगल में ले जाकर शादी रचा डाली. इतना ही नहीं, पंचायत में भी इस शादी को मंदिर विवाह बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा दिए गए. आरोपी ने नाबालिग के आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग साबित करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जांच में स्कूल रिकॉर्ड और मूल दस्तावेजों से पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया.

विशेष पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश अनूप कुमार पाठक ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने तांत्रिक को आजीवन कारावास के साथ एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी सुनाया है. वहीं उसके सहयोगी को दस साल के कठोर कारावास और बीस हजार रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया गया है. कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी की कि विकलांगता अपराध करने का अधिकार नहीं दे सकती.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पीड़ित परिवार ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद अनादरा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. अनादरा थानाधिकारी हिंगलाज दान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गुजरात के डीसा के चाणौद से गिरफ्तार किया. मामले की विस्तृत जांच थानाधिकारी सरिता बिश्नोई ने की और अप्रैल में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई. लोक अभियोजक मोहन सिंह और प्रो बोनो एडवोकेट भेरूलाल सिंह ने इस केस की पैरवी की और कोर्ट में 34 गवाह और 190 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए.

कोर्ट ने अपने फैसले में सख्त संदेश दिया है कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है और समाज को एक बड़ा संदेश भी.

रिपोर्टर- शरद टाक

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news