&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अपने अभिनय और सामाजिक कार्यों के लिए देश-विदेश में मशहूर अभिनेता सोनू सूद हाल ही में जोधपुर पहुंचे, जहां उनकी एक किसान से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनू सड़क किनारे ट्रैक्टर की ट्रॉली में मिर्च बेच रहे किसान सुरेश गिरी से लंबी बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
वह किसान से उनके काम के बारे में पूछते हैं और मजाक में यह भी सवाल करते हैं कि उनका तराजू सही है या नहीं. इसके बाद सोनू किसान की मेहनत की जमकर तारीफ करते हैं और राहगीरों से अपील करते हैं कि वे सुरेश से मिर्च खरीदें और किसानों का हौसला बढ़ाएं. बातचीत के दौरान जब सोनू ने देखा कि सुरेश गुटखा खा रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत गुटखे के नुकसान के बारे में बताया और इसे छोड़ने का अनुरोध किया.
प्रभावित होकर सुरेश ने वादा किया कि वह अब कभी गुटखा नहीं खाएंगे. इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और लोग सोनू सूद की इस छोटी सी पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोनू न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और किसानों के प्रति उनके समर्थन ने उन्हें जनता का सच्चा हीरो बनाया है.
अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जोधपुर में सड़क किनारे ट्रैक्टर की ट्रॉली पर मिर्च बेच रहे किसान सुरेश गिरी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में सोनू सुरेश की दुकान का जायजा लेते हैं और पूछते हैं, "क्या भाव है भाई, मिर्ची के?" सुरेश जवाब देते हैं, "डेढ़ सौ रुपये किलो." सोनू मजाक में कहते हैं, "यह सही है या इसमें कुछ घुसी है?" इस पर सुरेश हंसते हुए कहते हैं, "एक ग्राम भी घुसी नहीं है." सोनू उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहते हैं, "सुरेश गिरी भैया ईमानदार आदमी हैं, इसमें कोई घुसी नहीं है. हमारे किसान सड़क पर अपनी दुकान लगाकर मेहनत से बेचते हैं.
जो लोग भी यहाँ से गुजरें, प्लीज इनसे मिर्ची खरीदें. मैं मिर्ची नहीं खाता, फिर भी खरीद रहा हूँ ताकि सुरेश भाई को अच्छा भाव मिले." इस दौरान सुरेश भावुक होकर कहते हैं, "आपको टीवी पर देखा था, आज सामने देखा तो मानो भगवान मिल गए." सोनू तुरंत जवाब देते हैं, "मैं नहीं, हमारे किसान भाई भगवान हैं." यह दिल छू लेने वाली बातचीत सोनू सूद के किसानों के प्रति सम्मान और उनकी सादगी को दर्शाती है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है.
तभी सोनू सूद किसान के मुंह में गुटका देख लेते हैं और फिर कहते हैं कि गुटखा खाता है मुंह में गुटखा है चलो फेंको और कुछ इस तरीके से गुटका थूकने के बाद सुरेश गिरी सोनू सूद से वादा करते हैं कि वो भविष्य में कभी गुटका नहीं खाएंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!