जोधपुर में राज्य सरकार ने एक नगर निगम पर लगाई मुहर, 160 की जगह होंगे 100 वार्ड

Jodhpur News: राज्य सरकार ने जोधपुर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण की बजाय अब एक ही नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जोधपुर नगर निगम में अब 160 की बजाय 100 वार्ड होंगे.

जोधपुर में राज्य सरकार ने एक नगर निगम पर लगाई मुहर, 160 की जगह होंगे 100 वार्ड
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News: राज्य सरकार ने जोधपुर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण की बजाय अब एक ही नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जोधपुर नगर निगम में अब 160 की बजाय 100 वार्ड होंगे. राज्य सरकार ने एक निगम के फैसले पर मुहर लगा दी है. भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के एक और फैसले को पलट दिया.

आगामी चुनाव में जोधपुर में निगम उत्तर और दक्षिण का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. जोधपुर दो नगर निगम की बजाय एक पर सरकार की मुहर लगते ही निगम चुनावों का शंखनाद हो गया है. अब जल्द ही महापौर पद के वर्ग लिए जयपुर में लॉटरी निकाले जाने की उम्मीद बंधी है. इसके बाद में वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

जोधपुर शहर में 6 साल पूर्व कांग्रेस की तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने निकाय चुनावों के ठीक पहले जोधपुर नगर निगम को दो निगम (उत्तर व दक्षिण) में बांटने के साथ ही परिसीमन करते हुए 65 वार्डों की व्यवस्था खत्म कर प्रत्येक निगम में 80-80 वार्ड किए थे.

जुलाई में दो भागों में बंटे नगर निगम का नए सिरे से परिसीमन कर 100 वार्डों के नए नक्शे व ड्राफ्ट बनाकर कलेक्टर गौरव अग्रवाल के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवाया था. परिसीमन का फाइनल ड्राफ्ट जारी नहीं होने से निगम चुनावों को लेकर लोगों व जनप्रतिनिधियों में असमंजस का माहौल नजर आ रहा था.

लूणी विधानसभा के 6 वार्ड बनाए गए हैं. पाल गांव पूर्व को एक वार्ड बनाया गया है. कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड के साथ ही इनकी विभिन्न कॉलोनी व क्षेत्र जोड़कर कुल 4 वार्ड बनाए हैं. इसमें संपूर्ण राजस्व ग्राम झालामंड, बासनी बेंदा, खारड़ा रणधीर व उचियारड़ा को शामिल कर एक वार्ड बनाया गया है.

परिसीमन के प्रस्तावित नए ड्राफ्ट में सबसे कम जनसंख्या वाला वार्ड 10 है. इसकी आबादी 4212 ही है. इसमें राजस्व ग्राम पूर्व के क्षेत्र शामिल हैं. जनसंख्या कम होने का प्रमुख कारण पूर्व में जोड़े गए नए राजस्व ग्राम वीर तेजाजी नगर के गठन की अधिसूचना को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.

इसके कारण ही इस वार्ड की आबादी सबसे कम है. सबसे ज्यादा आबादी वाला वार्ड 87 परिसीमन में सबसे कम जनसंख्या का वार्ड 10 है, तो सबसे ज्यादा जनसंख्या वार्ड संख्या 87 में है. इस वार्ड की जनसंख्या 13803 है. राम मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी, रामबाग सहित कई मोहल्ले व क्षेत्र इसमें जोड़े गए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.Read More