गोविंद सिंह डोटासरा के समय पैसे लेकर होते थे शिक्षकों के तबादले - मदन दिलावर

Jodhpur News : राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर जारी है, इधर जोधपुर में प्रवास पर रहे शिक्षा मंत्री मदन दिलावार ने गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें शिक्षकों के ट्रांसफर में पैसों के लेन देन की बात कही गयी है.

गोविंद सिंह डोटासरा के समय पैसे लेकर होते थे शिक्षकों के तबादले - मदन दिलावर
Image Credit: Jodhpur News


Rajasthan Politics : जोधपुर में पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रवास पर है. सर्किट हाउस में शिक्षकों के तबादले के बाद अनेक शिक्षक अपनी अपनी व्यक्तिगत परिवेदना लेकर पहुंचे. मंत्री दिलावर ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने कहा है कि पैसे लेकर ट्रांसफर होते हैं.

शिक्षकों ने उस समय के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को कहा था, इसीलिए मैं कहता हूं कि गोविंद सिंह डोटासरा के समय शिक्षकों के पैसे लेकर तबादले किए जाते थे. हमारे यहां ऐसा प्रचलन नहीं है, यह सिर्फ प्रचलन कांग्रेस के समय हुआ करता था.

Add Zee News as a Preferred Source

राष्ट्रपति अवार्ड शिक्षकों के तबादले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रपति अवार्ड शिक्षक होते हैं, वो सम्मानित शिक्षक होते हैं. सम्मानित शिक्षक का दायित्व होता है, कि जहां कमजोर बच्चे हैं ,वहां पर जाकर उनको उच्च स्तर की पढ़ाई कराए.

वहीं अंग्रेजी बबूल को राजस्थान से खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बबूल से राजस्थान की जमीन को बहुत ज्यादा नुकसान होता है, इस अंग्रेजी बबूल के नीचे कोई अन्य वनस्पति उत्पन्न नहीं होती है ना ही इनका कोई जानवर खा पाते हैं और यह इतनी तेजी से वृद्धि करते हैं, कि इन्हें रोकना भी कठिन है. इसलिए मेरा एक कसेप्ट है, मैं जल्द ही इस धरातल पर उतरने का प्रयास करूंगा. कि राजस्थान से अंग्रेजी बबूल समूल नष्ट हो.

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को अन्य कार्यो में लगाने के सवाल पर कहा कि ना तो चुनाव रोज होते हैं, ना ही जनगणना रोज होती है. सरकार चुनाव के समय और जनगणना के समय इतना बड़ा बेखेड़ा नहीं कर सकते, इसलिए शिक्षकों को काम में लेना ही पड़ता है, ये सिर्फ राजस्थान में ही नहीं है अन्य राज्यों में भी यही व्यवस्था है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author