खत्म होते खेजड़ी को बचाने के लिए सोलर कंपनियों के खिलाफ विश्नोइयों का हल्ला बोल

Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर विश्नोई समाज का कहना है कि नियमों के मुताबिक जितने खेजड़ी काटे जाएंगे उतने नए पेड़ लगाने भी होते हैं लेकिन सोलर कंपनियां नियम को अनदेखा कर रही है. इसलिए विश्नोई 
टास्क फोर्स अब एक्टिव है.

खत्म होते खेजड़ी को बचाने के लिए सोलर कंपनियों के खिलाफ विश्नोइयों का हल्ला बोल
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News : पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्लांट लगाने की आड़ में बड़ी संख्या में खेजड़ी वृक्षों की कटाई हो रही है. इस पर अब बिश्नोई समाज खुलकर विरोध पर उतर आया है. जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में लगातार हो रही कटाई के खिलाफ बिश्नोई टाइगर फोर्स ने मोर्चा खोल दिया है.

फोर्स पदाधिकारियों का कहना है कि स्थानीय नेताओं की कई कंपनियों में हिस्सेदारी है, जिसके चलते सोलर कंपनियों को संरक्षण मिल रहा है. इसी संरक्षण में कंपनियां नियमों की अनदेखी करते हुए खेजड़ी पेड़ों का बड़े पैमाने पर विनाश कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी उनके जीवन और संस्कृति से गहराई से जुड़ी है. भवाद, विनायकपुर और खारी गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई कि सोलर कंपनियों की मनमानी पर तुरंत रोक लगाई जाए.

बिश्नोई टाइगर फोर्स पदाधिकारियों ने कहा कि “हमारे लिए खेजड़ी पूजनीय है. हमारे पूर्वजों ने इसकी रक्षा के लिए बलिदान दिया है. लेकिन आज कंपनियां सोलर प्लांट लगाने की आड़ में बड़े पैमाने पर खेजड़ी काट रही हैं. नियमों में स्पष्ट है कि जितने पेड़ काटे जाएंगे, उतने ही नए पेड़ लगाने होंगे, मगर इसकी पालना नहीं हो रही है।”

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया गया था. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सरकार को पूरी जानकारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अब समाज ने फिर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिश्नोई समाज बड़ा आंदोलन करेगा.

खेजड़ी को “रेगिस्तान का कल्पवृक्ष” कहा जाता है. यह मिट्टी की नमी बनाए रखता है, पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराता है और सांगरी जैसे पोषक आहार देता है। यही कारण है कि बिश्नोई समाज इसके संरक्षण को जीवन का अहम हिस्सा मानता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pragati Pant

Pragati Pant

प्रगति पंत अवस्थी वर्तमान में ज़ी राजस्थान न्यूज डिजिटल की जिम्मेदारी संभाल रही है. टीवी और डिजिटल मीडिया में 15 साल से ज्यादा का अनुभव हैं. इससे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सीनियर पदों पर भी काम कर चुकी हैं. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप एक्स (https://x.com/zeerajasthan_) और फेसबुक पर (https://www.facebook.com/ZeeRajasthanNews) पर क्लिक कर सकते हैं.
Read More