सिरोही में ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे अमित शाह, बोले- यहां शांति का अनुभव...

Sirohi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिरोही के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के तनाव को दूर करने में इसका योगदान सराहनीय है.

सिरोही में ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे अमित शाह, बोले- यहां शांति का अनुभव...

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने ‘सिक्योरिटी फोर्सेज के कर्मचारियों के लिए आंतरिक जागृति के माध्यम से आत्म-सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के बाद भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.

कार्यक्रम में अमित शाह ने सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा उन्हीं की बदौलत संभव हो पाती है. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं, जो अत्यंत तनावपूर्ण जिम्मेदारी होती है. हिंसक परिस्थितियों में कार्य करते हुए सुरक्षाबलों का मन भी तनावग्रस्त रहता है, ऐसे में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मानसिक तनाव कम करने की दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय है.

अपने उद्बोधन में गृह मंत्री ने कहा कि इस संस्थान में आकर उन्हें अद्भुत शांति का अनुभव हुआ. उन्होंने संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को शांति और संयम का संदेश दिया. शाह ने कहा कि जीवन में जब कोई सच्चा गुरु मिलता है, तो वह व्यक्ति को सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अमित शाह ने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान को आगे बढ़ाने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो भारत के लिए गौरव का विषय है. इससे पहले, शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संस्थान में पारंपरिक इलायची की माला पहनाकर और राजस्थानी साफा बांधकर स्वागत किया गया. उन्हें सोमनाथ मंदिर की तस्वीर भी भेंट की गई. कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news