केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जोधपुर दौरा, खेजड़ली मेले में की शिरकत

Jodhpur News: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी आज जोधपुर पहुंचे. जोधपुर में मां अमृता देवी की याद में आयोजित खेजड़ली मेले में शिरकत करेंगे.

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का जोधपुर दौरा, खेजड़ली मेले में की शिरकत
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी आज जोधपुर पहुंचे. जोधपुर में मां अमृता देवी की याद में आयोजित खेजड़ली मेले में शिरकत करेंगे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने टैरिफ को लेकर बोला कि वह उनका निर्णय है.

वो देश अपने हित को देखकर फैसला लेते हैं, यहां के उद्यमियों को एक समान अवसर दुनिया में जाने को मिले. यहां का जो प्रोडक्शन है वह क्वालिटी में और क्वांटिटी में अव्वल है. अगर पारदर्शिता में भी कोई प्रतिस्पर्धा होगी, तो भारत का उद्यमी आगे आएगा. हमारा एक्सपोर्ट पोटेंशियल है. ट्रेडिशनल व्यापार ट्रेड रहा हमारी संपदा संस्कृति और कलचर का बिग ग्लोबल पोटेंशियल है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत के व्यापारी, भारत के नौजवान, भारत के किसान, भारत के मछुआरे और भारत के कामगार उनके हितों का समझौता भारत सरकार नहीं करेगी और यह शुभ संकेत है कि हम मल्टीपोलर वर्ल्ड की ओर बढ़ रहे हैं. अब भारत के संबंध चीन के साथ कितने बेहतर हो सकते हैं. इसके साथ ही दोनों विश्व की ताकत हैं. एक साथ काम कर रही है. इसको लेकर के भारत तटस्थ है और समर्पित है.

इसके साथ ही अब देश में नई टेक्नोलॉजी AI आ चुकी है. पहले यह सोचा जाता था कि हम डिग्री कर लेंगे और नौकरी लग जाएगी. सारी चीज हो रही है. प्रदेश के नौजवानों को भी अब अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी. अभी बीते दिनों में हमने तो सो कॉलिंग का रीडिनेशन का प्रोग्राम जारी किया. देश भर के स्कूलों में जो छात्र छठीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक हैं उनके लिए निशुल्क उपलब्ध है.

आज मैं आपके माध्यम से राजस्थान के बच्चों को भी कहना चाहता हूं कि स्किल इंडिया डिजिटल इंडिया शो प्रोग्राम से भी जुड़ी है और AI टेक्नोलॉजी के बारे में भी आज प्रशिक्षण होकर आई भारत के अकादमिक स्किल भी आपको मिलेगा. AI को आप सीखेंगे तो आप किसी भी काम में जाएंगे, तो पीछे नहीं रहेंगे. बहुत तरह के कोर्सेज आज उपलब्ध हैं.

राजस्थान में भी नई आईटीआई स्कीम निकाली गई है. हमारा संवाद राज्य सरकार से भी चल रहा है, यहां के मंत्री के के बिश्नोई के साथ लगातार संवाद हो रहा है और हम कोशिश कर रहे हैं कि राजस्थान के भी प्रतिनिधित्व को और जब निवेश होगा, तो राजस्थान के नौजवानों को भी उसमें मौका मिलेगा. कौशल विकास क्षेत्र में भी हम काम कर रहे हैं और कई तरह की योजनाएं हम ला रहे हैं.

साथ ही उन्होंने तेजाजी दशमी और मां अमृता देवी को याद करते हुए कहा कि बिश्नोई समाज के 363 शहीदी मेले में मैं जा रहा हूं. बिश्नोई समाज ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी. साथ ही राजस्थान के पाठ्यक्रम और एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में भी पढ़ाया जा रहा है और खेजड़ली आंदोलन का क्या इतिहास है.

मारवाड़ का व्यक्ति कोने-कोने में जा रहा है. आप जानते हैं कि हमारी दुनिया भर में 8-9 देश के साथ कर है. हम एक प्रतिनिधि मंडल को भी लेकर जा रहे हैं. वहां के अकादमी और सरकार के साथ संवाद करेंगे. हमारे इनमें एक अर्चन जरूर आती है भाषा की, नौजवान जापानी सीखेंगे तो दुनिया भर के देशों में हमारे युवाओं को मौका मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More