Bikaner News: करमीसर में ज़मीन विवाद: हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता के घर मारपीट, CCTV फुटेज वायरल:

Bikaner News: करमीसर में ज़मीन विवाद में मारपीट! हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता के घर में घुसकर हमले का आरोप. CCTV फुटेज सामने. 3 लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती. विधायक जेठानंद व्यास मौके पर, बोले- "भूमाफिया की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं!" नाल पुलिस जाँच में.

Bikaner News: करमीसर में ज़मीन विवाद: हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता के घर मारपीट, CCTV फुटेज वायरल:
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: करमीसर इलाके में ज़मीन विवाद में मारपीट, विवाद और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी आए सामने, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट का आरोप ! विधायक जेठानंद व्यास घटना के बाद पहुंचे मौके पर, तीन लोगो के घायल होने की सूचना,ट्रोमा सेंटर में करवाया गया भर्ती, नाल थाना इलाके की घटना, नाल पुलिस टीम भी मौके पर, विधायक ने कहा - भूमाफिया द्वारा किया गया जा रहा ज़मीनो को लेकर गुंडागर्दी, जगह जगह ज़मीनो को लेकर चल रहे झगड़े, मैंने एसपी और सीओ को मामले से अवगत करवाया, पीड़ित शिव के पिता,भाई और औरतों के साथ मारपीट की, ये सब सेहन नहीं किया जाएगा.

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के करमीसर इलाके में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. आरोप है कि हिंदू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट की गई. विवाद में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही नाल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि “भूमाफिया द्वारा ज़मीनों को लेकर गुंडागर्दी की जा रही है. जगह–जगह ज़मीनों को लेकर झगड़े चल रहे हैं. मैंने एसपी और सीओ को मामले से अवगत करवा दिया है.” पीड़ित पक्ष के अनुसार शिव के पिता, भाई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है वही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं