&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur Viral video: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसी भयानक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. यहां एक व्यक्ति ने कुत्ते के तीन नवजात पिल्लों को चाकू से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. यह पूरा मामला पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वहां पर मौजूद लोगों और CCTV वीडियो फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने पहले पिल्लों पर कई बार चाकू से हमला किया. इसके बाद उनके शवों को पॉलीथीन में भरकर कूड़ेदान में फेंक दिया. यह नजारा इतना भयानक था कि स्थानीय लोग सदमे में आ गए.
इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. लोगों ने इस घटना को मानवता पर धब्बा बताया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.
वीडियो में एक स्थानीय निवासी कहते नजर आए कि ऐसे लोगों को खुले में घूमने नहीं देना चाहिए, जो मासूम जानवर को मार सकता है, वो किसी इंसान के लिए भी खतरा बन सकता है. लोगों का कहना है कि इन छोटे-छोटे कुत्ते के बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था. ऐसी मानसिकता समाज के लिए खतरा है.
यह भी पढ़ें- सवा घंटे तक हवा में ही घूमते रहे भजनलाल सरकार के मंत्री, बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे डीग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज लिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!