वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आज से आगाज, 20 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Baran News: राजस्थान में गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बारां जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज आज से होगा.

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आज से आगाज, 20 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Baran News: राजस्थान में गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बारां जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज आज से होगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण, पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, जनसहभागिता से स्वच्छता तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है.

इस अभियान के तहत 5 जून से 20 जून तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले में विकसित अमृत सरोवर, मॉडल तालाबों व अन्य जल स्त्रोत व संरचनाओं पर जलपूजन किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले में अधिक से अधिक संख्या में जन सामान्य को घर-घर निमंत्रण देकर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी एवं परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कार्यक्रम में जल पूजन, कलश यात्रा, पीपल पूजन, जल स्रोतों की सफाई, जन जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह जैसी गतिविधियां शामिल होंगी. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, राजीविका संगठन, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से इन कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा.

पढ़ें बारां की एक और बड़ी खबर

बुधवार को 2 मोग्या जाति के लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां परिजनों व मोग्या समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल में धरना दे दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद धरना समाप्त किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- LAXMI CHAND NAGAR

Trending news