&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Karauli News: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को करौली बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही, यात्रियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने.
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को सुविधा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण परिवेश प्राप्त हो और इसी संकल्प के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने करौली से ही रोडवेज डिपो का संचालन शुरू करने, विभिन्न नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने और डिपो का वर्कशॉप चालू करने की मांग उठाई. इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस मौके पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, शहर मंडल अध्यक्ष अशुतोष तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंघल, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.
वहीं दूसरे मामले में बालघाट थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है. यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई.
टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि बालघाट निवासी कल्ला उर्फ अयूब खान (62 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 23 जून को सुबह करीब 11:35 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे और उनका मोबाइल चार्ज में लगा हुआ था. कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि मोबाइल गायब है. आसपास काफी तलाश की लेकिन मोबाइल नहीं मिला. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई.
प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल राधाचरण को सौंपी गई. जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक सहनपुर रोड पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया.
इस पर पुलिस ने राजेश उर्फ लल्लो पुत्र धीस्याराम मीना, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजौली, थाना श्रीमहावीरजी और देवहंस पुत्र बद्रीलाल मीना, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजौली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया. कार्रवाई में पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल राधाचरण, कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल शैलेन्द्र, चालक श्रीफल आदि शामिल रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!