करौली शहर में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 550 घरों से विद्युत निगम ने काटे अवैध कनेक्शन

Karauli News: करौली शहर में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. अधीक्षण अभियंता रूप सिंह गुर्जर और अधिशासी अभियंता दिगंबर दयाल मीना के निर्देशन में कार्रवाई हुई.

करौली शहर में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 550 घरों से विद्युत निगम ने काटे अवैध कनेक्शन
Image Credit: Karauli NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Karauli News: राजस्थान के करौली शहर में लंबे समय से हो रही बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विद्युत निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. अधीक्षण अभियंता रूप सिंह गुर्जर और अधिशासी अभियंता दिगंबर दयाल मीना के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में ढोलीखार सहित जिला मुख्यालय स्थित शहर के कई इलाकों में अवैध कनेक्शनों को काटा गया.

निगम की टीम ने ढोलीखार, चौबेपाड़ा, मदीना मस्जिद, लाल बाजार, मक्का मस्जिद, नदीगेट, कहार घटा, चिरचिड़ी और अक्सा मस्जिद क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 550 घरों से अवैध जम्फर उतारे. साथ ही भारी मात्रा में अवैध केबिल जब्त की गई. इस दौरान टीम ने लगभग 1.5 लाख रुपये की राजस्व हानि पर 5 वीसीआर दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source

कार्रवाई में सहायक अभियंता ललित बाबर, कनिष्ठ अभियंता मानवेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता एस.के. शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र शर्मा, तकनीकी कर्मचारी और एपीटीपीएस करौली थाना पुलिस का सुरक्षा दल शामिल रहा. सहायक अभियंता ललित बाबर ने बताया कि विद्युत निगम लगातार बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है.

जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक बिजली चोरी की शिकायतें आ रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. यह कार्रवाई शहर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है, जिससे अन्य क्षेत्रों में भी बिजली चोरी पर अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKarauli Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More