भादो सप्तमी पर टोडाभीम में ऐतिहासिक भैरव बाबा मेला, कुश्ती और जनसहयोग का अनोखा संगम

Karauli News: करौली जिले में टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव करीरी गाजीपुर में हर वर्ष की तरह आज भी भादों की सप्तमी पर भैरव बाबा का विशाल लक्खी मेला आयोजित किया जा रहा है.

भादो सप्तमी पर टोडाभीम में ऐतिहासिक भैरव बाबा मेला, कुश्ती और जनसहयोग का अनोखा संगम
Image Credit: Karauli NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के गांव करीरी गाजीपुर में हर साल की तरह आज भी भादों की सप्तमी पर भैरव बाबा का विशाल लक्खी मेला आयोजित किया जा रहा है. शनिवार की सुबह से ही ग्रामीणों समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों का मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है.

भक्त भैरव बाबा के मंदिर में पहुंच भैरव बाबा की पूजा-अर्चना कर अपने घर परिवार समेत क्षेत्र में खुशहाली की मन्नत मांग रहे हैं. दोपहर बाद भव्य एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें आसपास के क्षेत्र समेत कई प्रदेशों के नामी गीनामी पहलवान भाग लेकर कुश्ती दंगल में अपनी जोर आजमाइश करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

दंगल में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचेगी, जो पहाड़ की चोटियों पर चारों तरफ बैठ कुश्ती दंगल का लुफ्त उठाएंगे. वहीं मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा समेत कई जनप्रतिनिधि भी विशाल कुश्ती दंगल में शिरकत करेंगे. भैरव बाबा के लक्खी मेला को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा एक दिन पूर्व ही तैयारियां पूर्ण कर ली गई.

सुरक्षा और शांति की व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाध्यक्ष मुरारी लाल मीणा समेत टोडाभीम, बालघाट, नादौती गढ़मोरा इन चार थानों के थाना अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है. वहीं मेले के दौरान आने वाले लोगों के लिए करीरी एवं गाजीपुर के गांव के लोगों की ओर से भंडारे भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है.

भैरव बाबा मेले में दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए वाहनों को खड़ा करने के लिए नि:शुल्क पार्किंग भी बनाई गई है, जिससे मेले की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से जारी रह सके और किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKarauli Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More