करौली में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जागरूकता रैली का आयोजन

Karauli News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जागरूकता को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

करौली में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जागरूकता रैली का आयोजन
Image Credit: Karauli News

Karauli News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की जागरूकता को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. सर्किट हाउस से शुरू हुई प्रभात फेरी को एसडीएम करौली प्रेमराज मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी मे स्काउट गाइड के साथ बालक बालिकाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

राजस्थान राज्य भारत स्काउट बाग गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी के माध्यम से वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान की जागरूकता का संदेश दिया गया. सर्किट हाउस से शुरू हुई प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान स्काउट गाइड व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. युवा प्लास्टिक छोड़ने , पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के नारे लगाते चल रहे थे उन्होंने लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

यहां गौरतलब है कि आज गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में सागर पर शुभारंभ किया जाएगा. इस दौरान समस्त स्टेकहॉल्डर्स के लिए वंदे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी.

वहीं सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से जल संग्रहण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर विभागवार विभिन्न गतिविधियां सभी स्तरों पर संचालित की जा रही है. 6 जून शुक्रवार को निर्जला एकादशी कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर शाही कुण्ड पर श्रमदान कर साफ-सफाई एवं ब्लॉक स्तर पर भी जगह चिन्हित कर श्रमदान की गतिविधियां संचालित की जाएंगी.

7 जून शनिवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धार्मिक, व्यापारिक, भामाशाह एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ जल संरक्षण जल अभियान की गतिविधियों के संबंध में विचार विमर्श, संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

8 जून को वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली, श्रमदान आदि का आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार 20 जून तक प्रतिदिन जल-शक्ति, जन-सहभागिता, जन-भागीदारी, हरियालो राजस्थान एवं कर्मभूमि से मातृभूमि आदि अभियानों के संबंध में अन्य विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे जन भागीदारी सुनिश्चित कर इन कार्यक्रमों को जनआंदोलन की ओर अग्रसर किया जा सके.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author