Karauli News : सावन की धूम पूरे राजस्थान के साथ ही करौली में भी देखने को मिल रही है. जहां कावडिएं जगह जगह कावड़ लेकर चलते दिख रहे हैं. पूरा माहौल ही शिव भक्ति में डूबा हुआ है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Karauli News : श्रावण मास के अवसर पर करौली शहर में कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया. बुधवार सुबह शहर के समीप स्थित प्रसिद्ध पांचना नदी से शिवभक्तों का जत्था कावड़ में पवित्र जल भरकर निकला. जयकारों, ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्ति धुनों के साथ पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया.
)
कावड़ यात्रा में शामिल भक्तों ने बम भोले का जयघोष करते हुए पूरे जोश और श्रद्धा के साथ यात्रा शुरू की. कंधों पर कावड़ लिए श्रद्धालुओं का यह जत्था शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फकीरा की बगीची स्थित शिव मंदिर पहुंचा, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया.
)
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा. जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था भी स्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों द्वारा की गई थी. श्रावण मास में पूरे देशभर की तरह करौली में भी धार्मिक आयोजनों की धूम है.
शहर के विभिन्न शिवालयों में सहस्त्रधारा, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के आयोजन लगातार जारी हैं. इस धार्मिक उत्सव में आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिल रहा है, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. इस दौरान शिव भक्त कंधे पर कावड़ लेकर, हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!