बजट घोषणा की सौगातों का MLA हंसराज मीणा ने किया शिलान्यास

Karauli News: करौली जिले में सपोटरा में रोडवेज बस स्टैंड का विधायक हंसराज मीणा ने फीता काटकर शिलान्यास किया. डेढ़ करोड़ की लागत से नवीन रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होगा. जिसका निर्माण कार्य मैसर्स रामरूप मीना दलपुरा द्वारा करवाया जाएगा. 

बजट घोषणा की सौगातों का MLA हंसराज मीणा ने किया शिलान्यास

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में सपोटरा में रोडवेज बस स्टैंड का विधायक हंसराज मीणा ने फीता काटकर शिलान्यास किया. डेढ़ करोड़ की लागत से नवीन रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होगा. जिसका निर्माण कार्य मैसर्स रामरूप मीना दलपुरा द्वारा करवाया जाएगा.

8 महीने की अवधि में तैयार होने वाले नवीन रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास होने पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को सुगम यात्रा का फायदा मिलेगा. विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सपोटरा के बुकना मोड़ पर नवीन बस स्टैंड क्षेत्र की नई प्रगति की दिशा में एक मजबूत कदम है.

बस स्टैंड के निर्माण होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकेगी. क्षेत्रीय व्यापार को नया विस्तार मिलेगा. वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आसपास के दर्जनों गांवों के यात्रियों को लाभ होगा. इस बस स्टैंड के माध्यम से सपोटरा को सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और बेहतर मूलभूत ढांचा प्राप्त होगा.

जिससे जनजीवन और अधिक सुलभ और समृद्ध हो सकेगा. बजट घोषणा के अनुरूप डाबरा गांव में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक हंसराज मीणा के द्वारा फीता काटकर शिलान्यास किया गया. विधानसभा सपोटरा को सरकार के द्वारा सौगात देने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक हंसराज मीणा का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें एक और बड़ी खबर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव डाबला में स्थित बिश्नोई मंदिर में पहुंचे. बिश्नोई मंदिर में दर्शन के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जोहड़ में उन्होंने माथा टेका.

पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक बलबीर लूथरा, लालचंद मेघवाल, नोखा पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल मौजूद रहे. गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जोहड़ प्रबंध कमेटी अध्यक्ष सुखपाल सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा बाबा बुद्धा जोहड़ के विकास को लेकर अवगत करवाया गया.

ये भी पढ़ें-

Trending news