करौली में ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत करोड़ों की ड्रग्स बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Karauli News: करौली जिले में फैलते स्मैक के कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से करौली पुलिस के ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.

करौली में ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत करोड़ों की ड्रग्स बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Image Credit: Karauli NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में फैलते स्मैक के कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से करौली पुलिस के ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली गुमनाराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं निगरानी में जिला स्पेशल टीम व थाना कुडगांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की 293.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही तीन कुख्यात स्मैक तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. डीएसटी प्रभारी देवेश जाटव और कुड़गांव थानाधिकारी चंचल शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से एक बिना नंबर की पावर मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल फोन के साथ स्मैक बिक्री के 4 लाख 200 रुपये नगद भी जब्त किए हैं.

तस्कर बारां जिले से स्मैक खरीदकर सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, करौली, कुडगांव और सपोटरा क्षेत्रों में अवैध रूप से स्मैक की सप्लाई करते थे. तस्कर करौली-सवाई माधोपुर सीमा से सटे कच्चे रास्तों का उपयोग कर तस्करी को अंजाम देते थे, जिस पर जिला स्पेशल टीम व स्थानीय थानों की टीम काफी समय से निगरानी बनाए हुई थी.

पकड़े गए आरोपी नाकाबंदी के दौरान सफेद आरटीआर अपाचे बाइक पर आए तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी घासीलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 58 वर्ष निवासी मोतीपुरा थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां से 181.71 ग्राम स्मैक व 4,00,200 नगद बरामद किए गए हैं.

जबकि कमल मीना पुत्र राजूलाल उम्र 21 वर्ष निवासी उलियाना थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर से 52.59 ग्राम स्मैक व एक एंड्रॉइड मोबाइल तथा विकास पुत्र हरीकेश उम्र 20 वर्ष निवासी गुडासी थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर से 52.79 ग्राम स्मैक, एक एंड्रॉइड मोबाइल और बाइक बरामद की है.

तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना कुडगांव में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में 1 जनवरी 2025 से अब तक 65 प्रकरण दर्ज कर 131 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More