&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Karauli News: हिंडौन सिटी से झारेड़ा, अलीपुरा और भोपुर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण पूरी तरह बाधित है, जिससे आसपास के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ऐसे लंबे निर्माण कार्य के दौरान आमतौर पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस परियोजना में यह महत्वपूर्ण पहलू नजरअंदाज कर दिया गया. जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
राजेश तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों ने पूर्ववर्ती सरकार के मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी. इसके बाद एक वैकल्पिक रास्ता तैयार भी किया गया, लेकिन अब उसकी हालत भी बदतर हो चुकी है. बारिश के चलते इस कच्चे मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे न केवल आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है, बल्कि वाहन भी फंसने लगे हैं.
स्थिति यह हो गई है कि झारेड़ा, अलीपुरा, भोपुर, सहजनपुर, बहादुरपुर, कंजौली, किरवाड़ा, अखाड़ा, नगला मीणा, खेडी घाटम, ढहरा का पुरा, मौसल पुरिया का पुरा, रूड वाला, रोड का पूरा जैसे गांवों का संपर्क हिंडौन शहर से लगभग पूरी तरह टूट चुका है. इन गांवों के लोग या तो तीन गुना लंबा रास्ता तय करके शहर पहुंच रहे हैं, या फिर घरों में ही विवश होकर बैठे हैं.
वही अगर इन गांवों से कोई बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला अस्पताल ले जानी हो, तो इस खस्ताहाल मार्ग के कारण समय पर इलाज मिल पाना भी मुश्किल हो सकता है. ऐसे में किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और आंदोलन की राह पर उतरेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!